फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी नगर प्राइमरी स्कूल की कंडम बिल्डिंग पर बिफरे ग्रामीण, स्कूल को ताला लगाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। पिछले लंबे समय से स्वामीनगर प्राइमरी स्कूल की कंडम बिल्डिंग की जगह पर नई इमारत की मांग कर रहे गांव मताना के ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार दोपहर को चरम पर पहुंच गया। मताना पंचायत में शामिल स्वामीनगर के ग्रामीणों ने प्राइमरी स्कूल को ताला जड़कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व खुद मताना गांव के सरपंच संजय रूखाया ने की। सरपंच संजय रूखाया ने चेतावनी दी है कि फिलहाल तो ग्रामीणों ने स्कूल को एक बार ही ताला लगाया है, लेकिन शिक्षा विभाग ने अगर समय रहते स्कूल का पुनर्निर्माण नहीं कराया तो ग्रामीण इस कंडम बिल्डिंग को हमेशा के लिए ताला लगाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
स्वामीनगर प्राइमरी स्कूल को तालाबंदी करने वाले सरपंच संजय रुखाया, साहब राम, राजकुमार, शिवार कुमार, हंसराज, बंसीलाल, मुंशीलराम, पवन व इंद्रजीत आदि ने बताया कि स्वामी नगर में वर्षों पहले 10 मरला जमीन पर स्कूल का निर्माण किया गया था। इस स्कूल में मात्र 2 कमरे हैं और यहां पर करीब 352 बच्चे पढ़ रहे हैं। इस कारण बच्चों को बैठने में परेशानी होती है। यही नहीं अब इस स्कूल की बिल्डिंग भी जर्जर हो चुकी है और कभी भी गिर सकती है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्कूल के निर्माण की मांग को लेकर वह कई बार मंत्रियों व उच्चाधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक ध्यान नहीं दिया जा रहा। जबकि वर्ष 2013 में पंचायत ने सरकार को पट्टे पर नए स्कूल के लिए जमीन दी थी, इस जगह पर अभी तक नई बिल्डिंग का निर्माण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में बच्चों की शिक्षा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है और स्वामी नगर में अधिकांश बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं। इसी से तंग आकर उन्हें स्कूल को ताला जड़ना पड़ा है। इस बारे में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुंडू ने कहा कि वो इस संदर्भ में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से बात कर रिपोर्ट मांगेंगे एवं इसके बाद मुख्यालय से इस बाबत फॉलोअप लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें