फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, एक मेडिकल हाल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को जाखल में विभिन्न मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर औचक निरीक्षण किया। जिस दौरान मेडिकल स्टोरों पर उनका रिकार्ड एवं दवाओं की जांच की। जांच में एक मेडिकल हॉल पर नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के मिलने पर उनका खरीद एवं बेच रिकार्ड प्रस्तुत न किए जाने पर उसे सील भी कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला औषधि नियंत्रक राकेश छोक्कर ने बताया कि डिप्टी ड्रग कंट्रोल ऑफिसर आदर्श गोयल के नेतृत्व में एक टीम जिसमें सीनियर ड्रग कंट्रोल ऑफिसर रमन श्योराण, स्वयं राकेश छोक्कर के अलावा उनके साथ ड्रग कंट्रोल आफिसर हिसार सुरेश चौधरी, भिवानी ड्रग कंट्रोल ऑफिसर भिवानी हेमंत ग्रोवर शामिल रहे। उन्होंने बताया कि टीम ने कई मेडिकल हॉल पर जांच की। जांच में एक मेडिकल हॉल पर नशे में प्रयुक्त होने वाली दवाओं को बरामद किया गया। जिन दवाओं को खरीद अथवा बेचने संबंधी बिल को दुकान संचालक प्रस्तुत नहीं कर पाया। इस दौरान मेडिकल हॉल से कुछ दवाओं को सेंपल भी लेकर उन्हें सीलबंद किया गया। जिन्हें जांच हेतु चंडीगढ़ भेजा जाएगा। जिला औषधि नियंत्रक राकेश छोक्कर ने बताया कि जांच के उपरांत दुकान संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। जिसमें उक्त दवाओं संबंधी रिकार्ड एवं अन्य कमियों को लेकर ज्वाब मांग जाएगा। फिलहाल मेडिकल हॉल को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें