फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोलर ट्यूब्वैल के लिए ड्रा 17 जुलाई को : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग फतेहाबाद द्वारा जुलाई 2017 में अनुदान दर पर सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम प्राप्त करने के लिए इच्छुक लाभार्थियों से आवेदन फार्म मांगे गए थे। जून 2018 में सूक्ष्म सिंचाई लगवाने बारे शपथ-पत्र और जिन्होंने सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली अपनाई हुई है, उनके प्रमाण पत्र मांगे गए थे, जिसके अंतर्गत किसानों द्वारा अपने आवेदन फार्म, शपथ-पत्र व प्रमाण पत्र जमा करवाए थे।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त डॉ जेके आभीर ने बताया कि जिन आवेदकों ने आवेदन फार्म के साथ सूक्ष्म सिंचाई लगवाने बारे शपथ-पत्र या सूक्ष्म सिंचाई अपनाने का प्रमाण पत्र 26 जून 2018 तक जमा करवाया था, उनमें से योग्य पाए गए पात्र आवेदकों का महानिदेशक नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा की हिदायतों के अनुसार ड्रा 17 जुलाई को प्रात: 10:30 बजे लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए बैठक कक्ष में आवेदकों की उपस्थिति में गठित कमेटी की निगरानी में निकाला जाएगा। एडीसी ने बताया कि ड्रा में जिस किसान का नाम निकलेगा, उसे 19 जुलाई की सायं 5 बजे तक पांच एचपी सबमर्सीबल सोलर ट्यूबवेल के लिए 82500 रुपये, दो एचपी सबमर्सीबल सोलर ट्यूबवेल के लिए 48250 रुपये, दो एचपी मोनोब्लोक के लिए 45000 रुपये जमा करवाने होंगे अन्यथा प्रतीक्षा सूची में अगले आवेदकों को वरिष्ठता सूची अनुसार अलाट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें