आईपीएल की तर्ज पर भूना में आयोजित होगा वुमन नेशनल प्रीमियर 20-20
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। आईपीएल टी-20 की तर्ज पर अब भुना के संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में वुमन नेशनल प्रीमियर लीग टी 20, 2018 का आयोजन किया जाएगा। फतेहाबाद के गांव भूना में आयोजित इस लीग में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं और देश-विदेश से 90 महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता उद्देश्य मेरी बेटी मेरी पहचान बेटी बेटा एक समान नारे को सार्थक करना है।
वुमन नेशनल प्रीमियर लीग टी-20 के चेयरमैन विक्रम और सीडब्लूटी स्पोर्टस केे निर्देशक दिनेश कुमार ने बताया की बेटियों को खेलों में बढ़ावा देने के लिए और इस लीग में बड़ी-बड़ी कंपनी भाग ले रही हैं और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए आगे आ रही है। इस लीग के टाइटल स्पॉन्सर सीडब्लूटी स्पोर्ट्स और (वीडीएसटी) डायरेक्ट सेलिंग कंपनी है। इस लीग में कुल पांच दिनों में 12 मैच खेले जाएंगे हर टीम को तीन लीग मैच मिलेंगे। इसमें पहला इनाम 100000 , दूसरा 75000 रहेगा। वुमन ऑफ द मैच को 1000 और सीरीज 5000 दिए जाएंगे। सभी मैच सीडब्लूटी स्पोर्ट्स मोबाइल एप पर लाइव दिखाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वीडीएसटी कंपनी के सीएमडी विनोद कुमार की टीम जयपुर किंगस को स्पोंसर किया है और टीम के लिए उन्होंने कंपनी की तरफ से ड्रेस लॉचिंग किया है।