फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट के पहले दिन आधे-अधूरे और रूक-रूक कर बरसे बदरा, आज और अधिक बारिश की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। आखिरकार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक ही वीरवार को जिलेभर में लगातार बरसात हुई। हालांकि फतेहाबाद शहर में सारा दिन रूक-रूक कर बरसात होती रही जबकि भूना, टोहाना आदि में काफी बरसात होने का समाचार है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फतेहाबाद जिले में वीरवार को कुल 12 एमएम के करीब बरसात हुई है जबकि अकेले फतेहाबाद जिले में 4 एमएम बरसात रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक भारी बरसात की आशंका जताई है जिसके चलते पूरे जिले में अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं।
इस बात की पूरी आशंका थी कि बारिश के चलते शहर भर में जलभराव रहेगा और वीरवार को कमोबेश हुआ भी कुछ ऐसा ही। जलभराव वाले प्रत्येक संभावित स्थान पर वीरवार को जलभराव देखा गया। इनमें बीघड़ रोड, जवाहर चौक, माडल टाऊन, रतिया रोड आदि इलाके प्रमुख रहे। हैरानी की बात तो ये थी कि हालांकि डीसी ने अपने निर्देशों में साफ कर दिया था कि संभावित जलभराव वाले स्थानों पर नगर परिषद पहले ही वाटर पंप तैयार करके रखेगा ताकि जलभराव की स्थिति में पानी की निकासी जल्द की जा सके। लेकिन वीरवार को एक भी जगह पर वाटर पंप नहीं दिखा। जलभराव के चलते लोगों को वाहन तो दूर, पैदल चलना भी दूभर हो गया। हालांकि जिले के किसानों ने जरूर वीरवार को एकबारगी तो राहत की सांस ली कि पूरे जिले में बरसात के चलते फिलहाल तो धान व नरमे की फसल पर कोई संकट नहीं है। लेकिन खतरा अभी भी बना हुआ है क्योंकि अगले तीन दिन तक भारी बरसात की चेतावनी दी गई है। अगर अगले तीन दिन में लगातार भारी बरसात होती है तो धान की खेती को काफी नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
रतिया में भी दिनभर हुई बारिश
रतिया । प्रशासनिक अलर्ट के बाद वीरवार को रतिया क्षेत्र में भी दिन भर बारिश होती रही जिसके कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश से जहां बाजारों की सड़कें पानी से लबालब हो गई वही हर वार्ड की गलियों में नालियो से पानी ओवरफ्लो होकर फैल गया । जिसके कारण लोगों का ना केवल घरों से निकलना दूभर हो गया बल्कि बाजारों में वाहन चालकों के लिए मुसीबतें पैदा हो गई। पूर्व अलर्ट के बावजूद जलनिकासी को लेकर नगर पालिका द्वारा कोई तैयारी नहीं की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें