फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका की नई इमारत में घोटाले को लेकर सीएम स्कवायड ने दी रतिया में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। बुढ़लाडा रोड पर 85 लाख रुपये की लागत से बनी नगर पालिका की नई इमारत पर घोटाले के बादल छा गए हैं। शुक्रवार को इसी संबंध में एक बार फिर सीएम फ्लाइंग ने रतिया पहुंचकर मामले की जांच की। टीम ने इमारत के टेंडर व रिकार्ड को जांचा है। यह भी सामने आया है कि इस इमारत के निर्माण के दौरान सामग्री के लिए गए सैंपल में एक सैंपल नेगेटिव आया है। वहीं रतिया के सामुदायिक केंद्र व केंद्र के बाहर बनाए गए लेबर शेड में भी अनियमितता पाई गई है। शुक्रवार को आई सीएम फ्लाइंग टीम का नेतृत्व निरीक्षक जगदेव सिंह व उप निरीक्षक मलकीत सिंह ने किया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2013 में रतिया नगर पालिका की नई इमारत बनाने के लिए नगर पालिका की ओर से 85 लाख रुपए का टैण्डर निकाला गया था। 2015 में ठेकेदार ने इस इमारत का निर्माण कर दिया। इसके बाद रतिया के किसी व्यक्ति ने सीएम विंडो में शिकायत देकर नगर पालिका की नई इमारत व रतिया में पहले से बने सामुदायिक केंद्र व केंद्र के बाहर बने लेबर शेड में भारी अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया था। सीएम के आदेशों पर इस मामले की जांच सीएम फ्लाइंग कर रही है। सीएम फ्लाइंग ने पहले अपनी जांच के दौरान नई इमारत के सैंपल भरकर जांच के लिए लैब में भेजे थे। शुक्रवार को एक बार फिर सीएम फ्लाइंग की टीम मौके पर पहुंची और इस मामले की जांच को आगे बढ़ाया। टीम के शामिल निरीक्षक जगदेव सिंह व उप निरीक्षक मलकीत सिंह ने नगर पालिका नई इमारत के अलावा सामुदायिक केंद्र व केंद्र के बाहर बनाए गए लेबर शेड में हुई अनियमितताओं की भी जांच की। निरीक्षक मलकीत सिंह ने बताया कि टीम ने नगरपालिका की नई इमारत के पहले जो सैंपल लिए थे, उनमें एक नेगेटिव आया है। जबकि 3 लाख और 5 लाख की लागत से बनाए गए शेड में नियमानुसार सामग्री नहीं पाई गई है और अब अधिकारियों व ठेकेदारों से रिकवरी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है । रिकवरी का एस्टीमेट बनाने के लिए पंचायत विभाग के एसडीओ व एएसडीओ को भी शामिल कि या गया है। जांच तक सिक्योरिटी राशि भी रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

17 एफटीबीपी 17-रतिया में नगर पालिका इमारत मामले में घोटाले की जांच करने पहुंची सीएम फ्लाईंग की टीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें