फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 20995 मामलों का निपटारा

Sun, 15 Mar 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
लोक अदालत में मौजूद न्यायिक मजिस्ट्रेट में अन्य अधिवक्ता,स्त्रोत पीआरओ - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। जिला व उपमंडल स्तर के न्यायिक परिसरों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान 29912 मामले रखे गए जिनमें से 20995 का निपटारा किया गया। तीन करोड़ 46 लाख 95 हजार 829 रुपये समझौता व जुर्माना के रूप में पास की गई।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव गायत्री ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन मामलों की सुनवाई करते हुए 24800 मामलों में से 19000 का निपटारा किया गया और 85 लाख 6 हजार 468 रुपये की राशि समझौता व जुर्माना के रूप में पास की गई।
विज्ञापन

इसी प्रकार कोर्ट में लंबित मामलों की सुनवाई करते हुए 5112 मामलों में से 1995 मामलों का निपटारा किया गया तथा दो करोड़ 61 लाख 89 हजार 361 रुपये समझौता व जुर्माना के रूप में पास की गई।
जिला स्तर पर एडीजे तरुण सिंगल, प्रधान न्यायाधीश (फैमिली कोर्ट) शिखा, एडीशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) कम न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी विनती, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कम न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी जोगिंद्र जांगड़ा की कोर्ट में लोक अदालत लगाई गई। रतिया उपमंडल पर एडीशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) कम एसडीजेएम सलोनी गुप्ता तथा उपमंडल टोहाना में एडीशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) कम एसडीजेएम हर्ष कुमार सिंह की कोर्ट में लोक अदालत लगाई गई।

लोक अदालत में 92 केसों का निपटारा

टोहाना। डांगरा रोड स्थित न्यायिक परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह लोक अदालत एसडीजेएम हर्ष कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित की गई। जिसका उद्देश्य लंबे समय से चल रहे केसों को डिस्पोज करना रहा। लोक अदालत में 92 केस डिस्पोज किए गए जिसमें बैंक रिकवरी के भी केस शामिल रहे। इस अवसर पर एडवोकेट बलिंद्र लांबा लीगल एड काउंसिल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


लोक अदालत में निपटाए गए 46 मामले

रतिया। उपमंडल न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 46 मामलों का निपटारा किया गया व 2 लाख 37 हज़ार रुपये की जुर्माना राशि सहित 47 चालान भी निपटाए गए। एसडीजेएम सलोनी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस अदालत में पीठासीन अधिकारियों, अधिवक्ताओं और विभिन्न सरकारी विभागों के आपसी सहयोग से वर्षों से लंबित मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। इस अवसर पर बार प्रधान वेद कंबोज, उप प्रधान गगनदीप गिल, सचिव विक्रम कंबोज, ज्वाइंट सेक्रेटरी एडवोकेट रवींद्र खाई और फाइनेंस सेक्रेटरी राधेश्याम मशाल ने शिरकत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें