फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने 7 थानों के एसएचओ किए नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। प्रदेश के डीजीपी द्वारा जिले के कई इंस्पेक्टरों के तबादले कर देने के बाद रिक्त पड़े जिले के थाना प्रभारियों के पद एसपी ने भर दिए हैं। एसपी ने 15 निरीक्षकों सहित 41 पुलिस कर्मचारियों को इधर उधर किया है। एसपी ने इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह को टोहाना सिटी व मनदीप को टोहाना सदर थाने का प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा इंस्पेक्टर अवतार सिंह को फतेहाबाद शहर थाना प्रभारी, सुरेंद्र कुमार को सदर थाना प्रभारी, सुरेंद्र कंबोज को रतिया थाना प्रभारी, देवेंद्र कुमार को भूना थाना प्रभारी, महिला इंस्पेक्टर कविता को एसएचओ जाखल, मनदीप को भट्टूकलां, रामधन को ट्रैफिक पुलिस थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सदर थाना के प्रभारी आत्मराम को इक्नोमिक सैल का इंचार्ज लगाया गया है। जोगिन्द्र सिंह सीआईए स्टाफ के इंचार्ज होंगे। इसके अलावा एसआई रघुबीर सिंह को शहर थाने का अतिरिक्त थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। सतबीर सिंह डीआई फतेहाबाद होंगे। महिला एएसआई शिक्षा देवी को महिला हेल्प डेस्ट रतिया का इंचार्ज लगाया गया है। साधूराम को गुरूनानक पुरा चौकी इंचार्ज लगाया गया है। इसके अलावा अन्य पुलिस कर्मचारियों की तैनाती भी इधर-उधर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें