फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण गड़बड़ी मामले में निगरानी कमेटी पहुंची जांच करने

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क निर्माण गड़बड़ी मामले में जांच करने पहुंची निगरानी कमेटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। गांव जमालपुर से हैदरवाला तक बन रही सड़क निर्माण में गड़बड़ी के मामले में निगरानी कमेटी के संयोजक नरेंद्र गर्ग अपनी टीम ईश्वर कमालवाला व सुरेंद्र रैहनवाली के साथ मौके पर पहुुंचे तथा जांच की। इस दौरान विभाग के एक्सईएन, एसडीओ व जेई भी मौके पर रहे। निगरानी कमेटी ने जंाच के बाद ठेकेदार को कार्य को ठीक ढंग से करने के आदेश दिए।
लोकनिर्माण विभाग द्वारा बाला जी कंस्ट्रक्शन कंपनी के माध्यम से जेई मोनू की देखरेख लाखों रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने ठेकेदार व विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा शिकायत सीएम को ट्वीट कर दी थी। जिसके बाद अमर उजाला ने इस खबर को प्राथमिकता के आधार पर प्रकाशित किया तो निगरानी कमेटी ने मामले की जांच शुरू कर दी। निगरानी कमेटी ने मौके पर विभाग के कार्यकारी अभियंता को तलब किया तो ठेकेदार को भी जमकर लताड़ लगाई। अब ठेकेदार को दोबारा सड़क उखाड़कर बनाने के आदेश दिए गए ह़ै।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में निगरानी कमेटी के संयोजक नरेंद्र गर्ग ने बताया कि उनके पास शिकायत आई थी कि गांव जमालपुर से हैदरवाला तक सड़क को ठीक ने बनाया जा रहा है, जिसके चलते वे स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि विभाग के कार्यकारी अभियंता को मौके पर बुलाकर मामले पर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। गर्ग ने बताया कि इसकी रिपोर्ट विधायक सुभाष बराला को दी जाएगी। विभाग के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि जेई को सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजने के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि ठेकेदार की पेमेंट को जब तक रोका जाएगा तब तक वह कार्य को पूर्णतया गुणवत्ता से नहीं करके देगा। लोकनिर्माण विभाग द्वारा 9 किलोमीटर 400 मीटर की सड़क को 85 लाख की लागत से बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें