फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ से अधिक बसें चलाई, फिर भी रोजाना 10 लाख से ज्यादा का घाटा उठा रहा रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सौ से अधिक बसें चलाई, फिर भी रोजाना 10 लाख से ज्यादा का घाटा उठा रहा रोडवेज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। पिछले 14 दिनों से चल रही रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जहां आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं पिछले 4 दिनों से जिले से सौ से भी अधिक बसें चलने के बाद भी रोडवेज को आए दिन 10 लाख का घाटा हो रहा है। रोडवेज विभाग द्वारा जारी हड़ताल के दौरान अब तक जारी किए गए राजस्व के आंकड़ों पर यदि नजर डाले तो राजस्व आने में बहुत ज्यादा सुधार नही हुआ है। हालांकि हड़ताल के शुरूआती दिनों की अपेक्षा पिछले चार दिनों में राजस्व में बढ़ोतरी हुई है। रोडवेज विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार जहां हड़ताल के पहले दिन 16 अक्तूबर को केवल 5 हजार पांच सौ रुपये राजस्व के रूप में आए वहीं हड़ताल के दूसरे दिन एक भी पैसा नही आया। अफसरों की सफाई, बसों के फेरे कम होने से आ रही दिक्कत अब तक महज रोडवेज बसों को चलाने भर में अपनी उपलब्धि मान रहे रोडवेज के अधिकारी अब माथे पर पसीना साफ करते नजर आ रहे हैं। दरअसल रोडवेज प्रशासन पिछले कई दिनों से ये दावा कर रहा था कि उसने हड़ताल के बावजूद 100 से अधिक रोडवेज बसें नियमित कर दी हैं, लेकिन इन बसों के राजस्व के आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। फतेहाबाद डिपो से सौ से अधिक बसें चलाने के बावजूद रोडवेज महज 16 लाख का राजस्व ही एकत्रित कर पाया है। रोडवेज जीएम शंभू राठी का कहना है कि इसके पीछे एक बड़ा कारण ये है कि नए लगाए गए कडंक्टर और ड्राइवर अभी सीख रहे हैं जिसके कारण बसों के फेरे नहीं बढ़ पा रहे हैं। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि बहुत जल्द नाइट सर्विस शुरू होने के बाद राजस्व के आंकड़ों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
तारीख किमी चली बसें फतेहाबाद से राजस्व टोहाना से राजस्व कुल
16 अक्तूबर 1714 शून्य 5561 5561
17 00 00 00 00
18 721 00 1420 1420
19 1480 17250 10174 27424
20 1918 23421 9220 32641
21 2905 33231 13464 46695
22 3025 42425 12525 54950
23 4332 57601 12589 70190
24 5546 66954 10648 77602
25 7009 172844 760 173600
26 18449 182813 146815 329628
27 19129 237995 138381 376346
28 21303 327441 157795 485236
कुल 87576 1161971 519322 1681293
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें