फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव अयाल्की में हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम 27 अगस्त को

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाल्की गांव में हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम 27 अगस्त को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। इनेलो की वरिष्ठ नेता व डबवाली से विधायक नैना चौटाला 27 अगस्त को गांव अयाल्की में हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर इनेलो की विशेष बैठक रतिया रेस्ट हाउस में किसान सैल के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह व महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्यान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों को ड्यूटियां सौंपी गई।
विज्ञापन

शीला भ्यान ने बताया कि नैना चौटाला महिलाओं को इनेलो से अधिक से अधिक जोड़ने के लिए यह अभियान चलाए हुए हैं। इस अवसर पर जिला प्रधान बलविंद्र कैरो, विधायक रविंद्र बलियाला, विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, कुलजीत सिंह कुलड़िया, मास्टर राजेंद्र लितानी, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा, रतिया हलका प्रधान बीकर सिंह हड़ौली, भरत सिंह परिहार, हरिसिंह डांगरा, महिला विंग की जिलाध्यक्ष सरोज सांगा, युवा जिला प्रधान अजय संधू बीराबदी, युवा नेता पंकज झाझड़ा, शहरी प्रधान हरबंस खन्ना, रमेश लाली व राणा जोहल सहित अनेक इनेलो कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें