फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम का कारनामा: उपभोक्ता को थमा दिया साढ़े 10 लाख का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ता को थमा दिया साढ़े 10 लाख का बिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
बिजली निगम के रोज नए-नए कारनामे सामने आते ही रहते हैं। अब निगम ने एक ओर कारनामा कर दिया है। जिसमें निगम ने एकता नगर निवासी भगवंती देवी के घर 10 लाख 46 हजार 257 का बिल भेज दिया है। बिल देखने के बाद से परिवार के सदस्य सदमे में है लगातार बिल को ठीक करवाने को लेकर भगंवती देवी के परिजन बिजली विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। वहीं बिजली विभाग के अधिकारी बिल बांटने वाली कंपनी के कर्मियों पर इसका ठीकरा फोड़ते हुए बिल सही करने व कंपनी पर कार्रवाई की बात कर रहे है।
विज्ञापन

भगवंती देवी के बेटे नरेश कुमार ने बताया कि पहले तो बिजली विभाग की ओर से बिल नहीं दिया जा रहा था। मंगलवार को जब वे बिल निकलवाने के लिए आए तो 10 लाख से अधिक का बिल उन्हें थमा दिया। बिल देखकर उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। उन्हें समस्या हो रही है कि ये बिल ठीक कैसे होगा। विभाग की टीम मीटर भी देखकर आई है, लेकिन उसकी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। उसने बताया कि उसके घर में लोड भी काफी कम है। सिर्फ पंखा व बल्ब लगाकर घर का गुजारा चला रहा है। बिजली विभाग ने उन्हें पुरानी 960 यूनिट के साथ वर्तमान में कुल 42006 यूनिट का बिल थमा दिया है। इस बारे में बिजली विभाग के एसडीओ दीपक यादव ने बताया कि रीडिंग जो कंपनी ले रही है उन्हें महज चार महीने हुए हैं। उनमें अनुभव की कमी है, जिसके चलते यह समस्या आ रही है। उपभोक्ता को समस्या न हो इसके लिए वो प्रयास कर रहे हैं। एसडीओ ने कहा कि कंपनी द्वारा बनाए गए गलत बिलों के बारे कंपनी को अवगत करवा दिया है जब कंपनी का बिल आएगा तो उस समय इस बात का ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें