फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली समस्या को लेकर खाबड़ा के लोगों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने दिया धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां।
बिजली समस्या के कारण गांव खाबड़ा कलां व खुर्द के ग्रामीणों ने मंगलवार को भट्टूमंडी में बिजली निगम कार्यालय के समक्ष सांकेतिक धरना दिया। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जोरदार रोष प्रदर्शन किया जाएगा। खाबड़ा निवासी बलजीत बैनीवाल, सोहनलाल गोदारा, श्योसिंह, विजय सिंह, निहाल सिंह, चरणजीत खाबड़िया, पालाराम, शेरसिंह, नवदीप, प्रवीन, महेंद्र, संदीप, बंसीलाल, रामजीलाल सहित अनेक लोगों ने बताया कि गांव में कई दिनों से बिजली शेड्यूल के मुताबिक नहीं मिल रही, जिससे लोग काफी परेशान हैं। वहीं खेतों में बिजली की सप्लाई बहुत कम है। पिछले 37 घंटों में से मात्र 3 घंटे ही बिजली मिली और इसमें भी कई कट लगे हैं। बिजली आपूर्ति न होने से ट्यूबवेल नकारा बने हुए हैं। खेतों में सिंचाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि इस बार नहरी पानी की कमी होने के कारण किसान सिंचाई के लिए एक मात्र ट्यूबवेल के पानी पर ही निर्भर थे। लेकिन बिजली आपूर्ति न होने के कारण उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। लोगों ने कहा कि आज पहले दिन सांकेतिक धरना दिया गया है। बिजली की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो रोष प्रदर्शन कर आगामी कदम उठाया जाएगा। इस संबंध में बिजली निगम के एसडीओ आनंद प्रकाश ने कहा कि पावर कटों के कारण यह समस्या आई है। ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। लोगों की इस मांग के बारे में विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें