फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से चौकीदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना। गांव रसूलपुर के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए ब्यान में गांव रसुलपुर निवासी अवतार सिंह ने बताया कि सुखपाल सिंह उसका बड़ा भाई था, जो गांव में चौकीदारी का काम करता था। उसके दो बच्चे हैं। उसने बताया कि उसका भाई सुखपाल गांव कुलां से अपने मोटरसाइकिल द्वारा रसूलपुर जा रहा था, जबकि उसकी मौसी का लड़का जरनैल सिंह उसके पीछे-पीछे आ रहा था। उसने बताया कि जब उसका भाई कुलां से एक किलोमीटर निकला और आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को क्रास कर रहा था कि ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर की स्पीड बढ़ाकर एकदम ट्रैक्टर का कट मारकर उसके भाई को साइड से टक्कर मार दी। जिसके चलते ट्राली उसके शरीर व मोटरसाइकिल के ऊपर से चढ़ गई। जिससे उसके भाई के सिर व शरीर के अन्य अंगों से खून बहने लगा। उसके भाई को नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें