फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राशन कार्ड ऑनलाईन आवेदन से ही बनेंगे : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन से ही बनेंगे : डीसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक विभाग द्वारा बनाए जाने वाले राशन कार्ड अब ऑनलाइन राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम से जारी किए जाएंगे। राशन कार्ड के लिए कोई भी आवेदन ऑफलाईन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा नये इलेक्ट्रॉनिक राशन कार्ड जारी किए जाएंगे। राशन कार्ड प्रीपेशन सेंटर पर आवेदन डाटा एंट्री ऑपरेटर द्वारा ऑनलाईन डिजीटाईज किए जाएंगे। इसके लिए लाभार्थी नये राशन कार्ड बनाने हेतु अपना आवेदन कॉमन सर्विस सेंटर, ई-दिशा केंद्र और अटल सेवा केंद्र के माध्यम से सरल पोर्टल पर कहीं से भी आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन पर मुखिया के हस्ताक्षर होना जरूरी है। कोई भी आवेदन अधूरा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि नये इलेक्ट्रॉनिक राशन कार्ड जारी होते ही पुराने राशन कार्ड रद्द माने जाएंगे। आवेदन करते समय आवेदन पत्र के साथ सभी सदस्यों के आधार कार्ड जरूरी है तथा रिहायश के लिए बिजली व पानी का बिल, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राईविंग लाईसेंस, किरायानामा, फोटोयुक्त स्वयं प्रमाणित घोषणा पत्र, मालिक से फोटोयुक्त प्रमाण पत्र में से कोई भी एक दस्तावेज की प्रति जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि ई-दिशा केंद्र, अटल सेवा केंद्र व सीएससी पर आवेदन करने की फीस नागरिकों के लिए दस रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा राशन कार्ड के लिए विभागीय फीस एपीएल कार्ड के लिए 20 रुपये, ओपीएच कार्ड के लिए 15 रुपये, बीपीएल कार्ड के लिए 10 रुपये तथा एएवाई कार्ड के लिए 5 रुपये अतिरिक्त फीस निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें