फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
शहर में लगातार बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर मंगलवार को नगर परिषद द्वारा शहर के विभिन्न जगहों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। रेलवे रोड एंव रतिया रोड से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिसके चलते रेहड़ी चालकों में हड़कंप मच गया तथा वे आनन-फानन में अपने सामान को अंदर करने में जुट गए लेकिन इस दौरान नप कर्मियों को जहां भी अतिक्रमण लगा। उस जगह से सामान को उठाकर ट्रालियों में लाद लिया जिसके चलते दो ट्रालियां सामान से भर गई।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर अनेक दुकानों के आगे सामान को बाहर निकाल दिया जाता है जिसके चलते कुछ वाहन चालक अपने वाहन को रोड पर गलत तरीके से खड़ा कर देते हैं। जिससे दिन में भी जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम के चलते कई बाहर वाहन चालक दुर्घटना का भी शिकार हो जाते हैं। नगर परिषद के सेनेटरी इंसपेक्टर अजैब सिंह ने बताया कि नगर परिषद ने शहर के रेलवे रोड, वाल्मीकि चौक व रतिया रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान चेतावनी दी कि अतिक्रमण को नगर परिषद द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें