फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीसी डा. अभीर बनाए गए फतेहाबाद के डीसी, दफ्तर पर लगी उपायुक्त की नेम-प्लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
आखिरकार फतेहाबाद को नया उपायुक्त मिल ही गया। अभी तक फतेहाबाद के एडीसी रहे डॉ. जेके अभीर ही जिले के उपायुक्त होंगे। डीसी दफ्तर के बाहर उनके नाम के आगे उपायुक्त की नेम-प्लेट भी लगा दी गई है। इसके साथ ही डॉ. जेके अभीर ने उपायुक्त कार्यालय में बैठना शुरू कर साथ ही जिले के कामकाज को संभाल लिया है। वहीं अब डॉ. जेके अभीर के डीसी प्रमोट हो जाने से अतिरिक्त उपायुक्त का पद जरूर खाली हो गया है।
डॉ. जेके अभीर एचसीएस अधिकारी हैं और आईएएस प्रमोशन की सूची में उनका नाम बताया जा रहा है। प्रदेश सरकार बहुत जल्द 32 एचसीएस अधिकारियों को आईएएस के तौर पर प्रमोट करने जा रही है और डॉ. जेके अभीर का नंबर इस सूची में 21वां है। ऐसे में उनका आईएएस के तौर पर प्रमोट होना तय माना जा रहा है और इसी के चलते प्रदेश सरकार ने एचसीएस रहते हुए ही उनको जिला उपायुक्त के पद पर पदोन्नत कर दिया है। फतेहाबाद जिले के इतिहास में ये पहली बार है कि एक एचसीएस अधिकारी को जिले की कमान डीसी बनाकर सौंपी गई हो। पूर्व डीसी एनके सोलंकी 31 मई को सेवानिवृत्त हो गए थे और उनके बाद से लगातार ये पद खाली चला आ रहा था जिसके कारण जिले के काफी काम रुक से गए थे। इसी स्थिति को संभालने के लिए संभवत: सरकार ने ऑउट ऑफ वे जाकर भी डॉ. अभीर को बतौर डीसी प्रमोट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडीएफ और स्ट्रे कैटल फ्री बनाया अभीर ने
फतेहाबाद ग्रामीण जिला अगर ओडीएफ हो सका तो इसके लिए श्रेय एडीसी के तौर पर बेहतरीन काम करने वाले डॉ. जेके अभीर को ही जाता है। इसके लिए उन्होंने युद्धस्तर पर काम को सुपरविजन दी और पंचायतों से तालतेल करवाकर बहुत कम समय में फतेहाबाद को ओडीएफ घोषित करवा दिया जिसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने तत्कालीन डीसी एनके सोलंकी को सम्मानित भी किया था।

एडीसी डॉ. अभीर बने फतेहाबाद के डीसी, दफ्तर पर लगी नेम-प्लेट
उपायुक्त दफ्तर में बैठना भी शुरू किया डॉ. अभीर ने, अब एडीसी का पद खाली
एचसीएस से आईएएस प्रमोट होने की सूची में नाम शामिल
वीरवार को ही लगाई गई है नेम-प्लेट
अधिकारियों की बैठक की भी की अध्यक्षता

22एफटीबीपी16 : उपायुक्त कार्यालय के बाहर लगी बतौर उपायुक्त डा. जयकिशन अभीर की नेम-प्लेट ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें