फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन के आश्वासन के बाद यूनियन पदाधिकारियों ने किया धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूरों की मांगों पर प्रशासन की बनी सहमति, धरना उठाया
विज्ञापन

तीन दिन से जारी रहा धरना, नेताओं ने खुशी जताई

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा जिला कमेटी फतेहाबाद के नेतृत्व में पिछले तीन दिन से उपायुक्त कार्यालय पर जारी धरना वीरवार को जीत के साथ समाप्त हुआ। निर्माण मजदूरों का ऑफलाइन पंजीकरण, बकाया सुविधाएं जारी करने, फतेहाबाद में अधिकारी बैठे, सभी ब्लाकों में लेबर चौक पर शेड बनाने आदि मांगों पर सहमति बनी, जिसके बाद पड़ाव समाप्त हुआ।
इससे पूर्व वीरवार को पड़ाव के तीसरे दिन यूनियन के राज्य महासचिव सुखबीर सिंह ने कहा कि एक तरफ सरकार सुशासन की बात करती है वहीं देश को छत मुहैया करवाने वाले मजदूर को अपनी मांगों को लेकर तीन दिन तक पड़ाव डालकर बैठना पड़ता है। अच्छे दिनों का नारा देने वाली सरकार मजदूरों के पक्ष में बने कानूनों को खत्म कर रही है। मजदूरों के कल्याण बोर्ड में पंजीकरण की रफ्तार धीमी है जिस कारण 20 प्रतिशत मजदूर भी अभी तक पंजीकृत नहीं हुए हैं। बोर्ड में 2300 करोड़ रुपये जमा है परन्तु उसका ब्याज भी मजदूरों पर खर्च नहीं किया जा रहा। दुर्घटनाओं में घायल मजदूरों के लिए ईलाज के लिए कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के लंबे संघर्ष के बाद निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड का गठन हुआ है परंतु राज्य व केन्द्र की सरकार बोर्ड को ही खत्म करने पर उतारू है। उपस्थित मजदूरों से यूनियन की ताकत को मजबूत करने व आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ाव पर उपमंडल अधिकारी व श्रम विभाग के सहायक निदेशक ने आकर पड़ाव समाप्त करवाया। पड़ाव पर खेत मजदूर यूनियन के राज्य प्रधान रामकुमार बहबलपुरिया, भवन निर्माण कामगार यूनियन के राज्य सचिव राजू बरवाला, सीटू जिला सचिव ओमप्रकाश अनेजा, भवन निर्माण कामगार यूनियन के प्रधान जंगीर सिंह, कोषाध्यक्ष मुकेश डूल्ट, गुरप्रीत सिंह, धर्मपाल जांडली, दलित अधिकार मंच के संयोजक बेगराज, किसान सभा के मनफूल ढाका ने भी संबोधित किया। जिला प्रधान जगीर सिंह ने सभी निर्माण मजदूरों का धन्यवाद करते हुए जीत की बधाई दी और पड़ाव समाप्त करने की घोषणा की।

01 सीआईटीयू के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त डॉ. जेके आभीर।
02 लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे लोगों को धरना समाप्त करने की अपील करते एसडीएम सतबीर जांगु व सीआईटीयू के पदाधिकारीगण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें