फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाइनिंग के इंतजार में फूटा जेबीटी अध्यापकों का गुस्सा, सचिवालय के गेट पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वाइनिंग के इंतजार में फूटा जेबीटी अध्यापकों का गुस्सा, सचिवालय के गेट पर धरना
विज्ञापन

बाद में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, एसडीएम ने डीईओ से की बात, एक-दो दिन में ज्वाइनिंग का मिला आश्वासन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
ज्वाइनिंग के इंतजार में बैठे 26 जेबीटी अध्यापकों का गुस्सा सोमवार को फूट ही पड़ा। गुस्साए जेबीटी अध्यापकों ने सोमवार को लघुसचिवालय का मुख्य गेट बंद करके धरना दिया। उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। भड़के जेबीटी अध्यापकों ने एसडीएम सतबीर जांगू को एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें उन्हें जल्द से जल्द ज्वाइनिंग दिलवाए जाने की मांग रखी। धरने की सूचना मिलते ही एसआईएस कुलदीप व हुडा चौकी इंचार्ज कुलदीप मौके पर पंहुचे। उन्होंने जेबीटी अध्यापकों को समझाया और उन्हें एसडीएम के पास ले गए।
अंबाला से रश्मि, रोहतक से जोगिंद्र, भिवानी से विक्रम, झज्जर से पिंकी, आरती आदि ने बताया कि 13 जून को उन्होंने फतेहाबाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अपना मेडिकल जमा करवा दिया था। जिसके बाद डीईओ ने उन्हें ज्वाइनिंग लेटर नहीं दिया। उनका तर्क था कि मंत्रालय से अभी तक उनके नाम की परमिशन नहीं आई है जिसके कारण वो फिलहाल ज्वाइन नहीं करवा सकते। अध्यापकों ने एसडीएम जांगू को बताया कि शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी ने फोन पर उन्हें आश्वासन दिया था कि सोमवार को उनकी ज्वाईनिंग करवा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अन्य जिलों में अध्यापकों को ज्वाईनिंग करवाई जा रही है मगर उन्हें ज्वाईनिंग नहीं करवाई जा रही।
विज्ञापन

नवनियुक्त अध्यापकों ने सोमवार को एसडीएम जांगू को दिए ज्ञापन में बताया कि उनके पास मुख्यालय से आए हुए ऑर्डर की प्रति है। लेकिन बावजूद इसके शिक्षा अधिकारी उन्हें ज्वाइनिंग नहीं दे रहे। इस पर सीटीएम ने जब जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग से बात की तो उन्होंने एसडीएम को बताया कि वे एक-दो दिन में खुद शिक्षा निदेशालय जाकर इन जेबीटी अध्यापकों के ज्वाइनिंग आदेश लेकर आएंगे और साथ ही इन सभी को ज्वाइनिंग दे दी जाएगी।
विज्ञापन


कुछ जेबीटी अध्यापकों को अभी तक ज्वाइनिंग नहीं मिली है। जिसके कारण वो धरना देकर बैठे थे। मैने इस संदर्भ में डीईओ से बात की है, डीईओ का कहना है कि वे खुद एक-दो दिन में निदेशालय जाकर इनके ज्वाइनिंग आदेश लेकर आएंगे। जल्द ही जेबीटी अध्यापकों को ज्वाइन करवा दिया जाएगा।
सतबीर जांगू, एसडीएम, फतेहाबाद।

19एफटीबीपी10 : फतेहाबाद के सचिवालय के गेट पर धरना देते जेबीटी अध्यापक ।
19एफटीबीपी11 : फतेहाबाद के सचिवालय के गेट पर धरना देते जेबीटी अध्यापकों को मनाने का प्रयास करते एसआईएस कुलदीप ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें