फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती ने साथी और दो बैंककर्मियों के साथ मिलकर किसान से की 20 लाख की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जाखल।
गांव कुदनी हेड के एक किसान ने रतिया के आढ़ती व उसके साथी और बैंक के दो कर्मियों पर उसके कागजातों पर फर्जी ऋण लेकर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया है।
पीड़ित का आरोप है कि रतिया के एक आढ़ती ने अपने एक साथी व एचडीएफसी बैंक के दो कर्मियों से मिलकर करीब 20 लाख रुपये का ऋण ले लिया। पुलिस ने चारों व्यक्तियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना जाखल में दर्ज करवाए मामले में कुदनी हेड निवासी सुंदर सिंह पुत्र खान सिंह ने बताया कि वह रतिया के आढ़ती गुरप्रीत सिंह के पास अपनी फसल बेचता था। गुरप्रीत सिंह उसके बेटे का सगा साला भी है। उसने बताया कि उसने आढ़ती गुरप्रीत सिंह के 1 लाख रुपये देने थे।
इसी दौरान गुरप्रीत सिंह ने उसकी जमीन पर लोन दिलवाने की बात कही। गुरप्रीत सिंह ने उसे बताया कि उसकी बैंक में जान पहचान है। ऋण की रकम से वह उसका 1 लाख रुपये ले लेगा। सुंदर सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह ने अपने साथी महमड़ा निवासी पाला राम के साथ मिलकर उसे एचडीएफसी बैंक में जान पहचान होने की बात कहते हुए उसकी जमीन पर लोन दिलवाने के नाम पर उसकी जमीन का राजस्व रिकार्ड निकलवा लिया।
शिकायत में बताया गया कि गुरप्रीत सिंह व पाला राम ने एचडीएफसी बैंक रतिया में कार्यरत कर्मचारी बलजिंदर सिंह व नछत्तर सिंह के साथ मिलकर उसके घर कुदनी हेड आए व उससे जमीन के कागजात ले लिए। इसके साथ ही उसके बेटे सुखदेव सिंह से भी कई कागजातों व खाली चेक बुक भी हस्ताक्षर करवा कर ले लिए।
विज्ञापन

लोन लेने के लिए तमाम कार्रवाई होने के बावजूद भी काफी समय बाद जब उन्हें ऋण नहीं मिला तो गुरप्रीत सिंह ने उसकी कम जमीन होने की बात कहते हुए ऋण न मिलने की बात कही। सुंदर सिंह ने कहा कि इस पर उन्होंने दूसरे बैंक से ऋण ले लिया। लेकिन करीब दो साल बीतने के बाद उन्हें अदालत से समन आया, जिसमें उन्हें एचडीएफसी बैंक से 19 लाख 95 हजार रुपये की राशि का ऋण उनके कागजातों पर जारी होने का पता चला। सुंदर सिंह ने इस मामले में एचडीएफसी बैंक के कर्मी बलजिंदर सिंह, नछत्तर सिंह सहित पाला राम व गुरप्रीत सिंह पर धोखाधड़ी, जालसाजी व झूठे कागजातों के आधार पर ऋण निकलवाने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। जाखल थाना के सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने कहा कि दो बैंक कर्मियों सहित चार लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के उपरांत ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

किसान की जमीन गिरवी रखकर खुद ले लिया लोन
आढ़ती ने साथी और दो बैंक कर्मी के साथ मिलकर किसान की जमीन लिया लोन, केस
दो साल बाद अदालत से आया समन तो पता चला कि 20 लाख की हुई ठगी
रिश्ते में किसान के बेटे का साला लगता है आरोपी आढ़ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें