अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
भूना रोड को डीएसपी रोड से जोड़ने वाली सड़क के दुकानदार बुधवार दोपहर उस समय हैरान हो गए, जब उनकी दुकानों के साम ने पुलिस सुरक्षाकर्मियों से घिरे कुछ लोग आए और सड़क पर से कचरा उठाने लग गए। दुकानदारों ने देखा तो एडीसी जेके अभीर, चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल, नगर परिषद अध्यक्ष दर्शन नागपाल स्वच्छ भारत मिशन के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र के साथ मिलकर गली-सड़क पर पड़ा हुआ कचरा उठा रहे थे और साथ ही साथ वहां पर सफाई भी कर रहे थे। हालांकि इन सभी वीआईपीज ने खुद को गंदगी के इंफेक्शन से बचाने के लिए अपने हाथों पर ग्लब्स डाले हुए थे ताकि कीटाणु उनके हाथों पर न चिपकें।
दरअसल मौका था स्वच्छता समरसता संदेश यात्रा के फतेहाबाद पहुंचने का और इस यात्रा के नियमानुसार सभी स्वयंसेवक एक घंटे का अनिवार्य श्रमदान करते हैं। इससे पूर्व संदेश यात्रा का फतेहाबाद जिले में प्रवेश करने पर गांव भोडा होसनाक, बड़ोपल और धांगड़ में ग्रामीणों ने यात्रा में शामिल दल के सदस्यों का भव्य स्वागत किया और इसके उपरांत संदेश यात्रा का लोक निर्माण विश्राम गृह में अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर, एसडीएम सरजीत नैन, देवीलाल सिहाग और नप चेयरमैन दर्शन नागपाल ने सैकड़ों गणमान्यों की उपस्थिति में स्वागत किया। स्वच्छता समरसता संदेश यात्रा ने लोक निर्माण विश्राम गृह से जागरूकता संदेश लेकर जवाहर चौक से होते हुए बस अड्डा तक पहुंची और लोगों को स्वच्छता अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान डिप्टी चेयरमैन सुभाष चंद्र, चेयरपर्सन, सुनीता दुग्गल तथा अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर के नेतृत्व में यात्रा में शामिल सदस्यों ने लोक निर्माण विश्राम गृह से जवाहर चौक होते हुए नगर परिषद कार्यालय तक सफाई अभियान चलाया। लोगों से भी स्वच्छता बारे संवाद स्थापित किया गया और उन्हें गंदगी न फैलाने का आह्वान किया गया।
हाथ में दस्ताने और सुरक्षाकर्मी साथ लेकर कचरा उठाने पहुंचे अधिकारी और नेता
स्वच्छता समरसता संदेश यात्रा के तहत भूना रोड से लेकर जवाहर चौक तक चलाया सफाई अभियान
उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, दुग्गल, एडीसी और नप अध्यक्ष भी सड़कों और गलियों की सफाई में जुटे
14एफटीबीपी10 : स्वच्छिता अभियान के तहत भूनाज रोड की दुकानों के आगे से कचरा उठाती चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल व पार्षद ।
14एफटीबीपी11 : स्वच्छता समरसता संदेश यात्रा के दौरान सड़क से कचरा उठाते एडीसी जेके अभीर ।
14एफटीबीपी12 : स्वच्छता समरसता संदेश यात्रा के दौरान राजीव गांधी पार्क के पास झाडू लगाते नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल ।
14एफटीबीपी13 : शहर के जवाहर चौक के पास से गंदगी उठाते स्वच्छ भारत मिशन के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र व नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल ।