कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को प्रदेश भर में 50 हजार सैंपल लेने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत जिले को दो हजार सैंपल लेने के निर्देश दिए। सात सौ सैंपल से सीधा दो हजार सैंपल लेने पर स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। सैंपलिंग के लिए 20 टीमें की ड्यूटी लगाई गई है जो कि शनिवार को स्पेशल अभियान चलाकर सैंपल लेंगे। शहर फतेहाबाद में चार मोबाइल टीमें बनाई गई है। इसके अलावा मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज और राजकीय कन्या महाविद्यालय को छात्रों के कोरोना सैंपल के लिए पत्र लिखा गया है। अगर स्कूल प्रबंधन सैंपल के लिए तैयार होते हैं तो लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है। उप सिविल सर्जन डॉ.हनुमान ने जिला परिषद के सत्र में पहुंचकर जिला पार्षदों को अपने अधीन गांवों में सैंपल करवाने का आह्वान किया।
24 घंटें में 26 नए केस, 1200 सैंपल पेंडिंग : जिले में कोरोना संक्रमण के 24 घंटे में 26 नए केस आए हैं। गांव भूथनकलां में 27 वर्षीय किसान, 25 वर्षीय युवती, 25 वर्षीय छात्र, 50 वर्षीय मजदूर, 32 वर्षीय शिक्षक, फतेहाबाद की अग्रवाल कॉलोनी निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति तथा निजी अस्पताल में चार मरीज संक्रमित मिले हैं।