फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धनतेरस पर जिले में 200 करोड़ का कारोबार

विज्ञापन
फतेहाबाद के मेन बाजार में धनतेरस पर उमड़ी भीड़
विज्ञापन
फतेहाबाद। धनतेरस को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया, सुबह आई बारिश ने खरीदारी में कुछ देर के लिए खलल डाला। मगर दोपहर बाद बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सबसे अधिक भीड़ बर्तनों की दुकान पर लगी रही। वहीं, लोगों ने ज्वेलरी दुकानों पर जाकर जेवर व चांदी के सिक्के खरीदे तो इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद में भी काफी दिलचस्पी दिखाई है। धनतेरस के दिन फतेहाबाद शहर में 80 करोड़ का और पूरे जिले में 200 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन




फतेहाबाद में शुक्रवार को धनतेरस को लेकर बाजारों में रौनक रही। सर्राफा बाजार, बर्तन बाजार, ऑटो मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ देखी गई। सर्राफा बाजार में वीरवार को अधिक तेजी आई और लोगों ने जमकर चांदी के सिक्के, सोने व चांदी के आभूषण तथा डायमंड रिंग व हार की खरीदारी की। एक अनुमान के अनुसार, अकेले सर्राफा बाजार ने ही धनतेरस पर 10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर लोगों ने गैस गीजर, इलेक्ट्रिक गीजर, पंखे, हीटर आदि की अधिक खरीदारी की। कंपनियों द्वारा ऑफर दिए जाने के चलते लोगों ने फ्रिज, कूलर आदि की भी खरीदारी की है। बाजारों में भीड़ व वाहनों की आवाजाही के कारण लगातार जाम लगते रहे। गांवों से भी अनेक लोग अपने साधनों पर खरीदारी के लिए हुए थे, जिस कारण जीटी रोड पर भी जाम जैसे हालात बनते रहे।

पांच करोड़ से ज्यादा के बर्तन बिके


धनतेरस पर सबसे अधिक भीड़ बर्तनों की दुकानों पर नजर आई। बर्तनों की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई है। अनुमानित पांच करोड़ रुपये का बर्तनों की खरीद हुई है। लोगों ने सबसे अधिक बर्तनों को खरीदने को तवज्जो दी है। लोगों ने पीतल व कांसे के बर्तन, पतीले, प्रेशर कूकर के साथ-साथ स्टील के बर्तनों की जमकर खरीद की है। तनेजा बर्तन भंडार के मालिक तरुण तनेजा ने बताया कि इस बार बर्तनों की खरीद के लिए लोगों ने उत्साह दिखाया है। सभी बर्तनों की दुकानों पर लोगों की अच्छी भीड़ रही है।
विज्ञापन


देर रात तक खुले रहे ज्वेलरी शोरूम
वहीं, सर्राफा बाजार में शुक्रवार को खरीदारी का उत्साह ऐसा रहा कि ज्वेलर्स के शोरूम पर ग्राहक पहुंचने लगे। दिनभर बाजारों में भीड़ रही। देर रात तक सर्राफा बाजार खुला रहा। लोगों ने सोने व हीरे के हार सहित चांदी के सिक्कों की जमकर खरीदारी की है। चांदी के सिक्कों की सबसे अधिक मांग रही है। इस बार कुछ ज्वेलर्स ने लोगों को किश्तों पर जेवरात देने की सुविधा भी दी। जिसका फायदा भी लोगों ने उठाया है।

ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों की हुई खूब खरीदारी
ठंड बढ़ने के चलते गारमेंट्स की दुकानों पर भी भारी भीड़ देखी गई। लोगों ने अभी से सर्दियों के कपड़े खरीदने आरंभ कर दिए हैं। इस बार इलेक्ट्रिक स्कूटी की डिमांड सबसे अधिक रही है। इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में स्कूटियों के अलग-अलग मॉडल रखे हुए थे। इसके अलावा शहर की मारूति, महेंद्रा, हुंडई के शोरूम पर जाकर लोगों ने कारों की खरीद की तो होंडा व हीरो के बाइकों की बिक्री सबसे अधिक हुई।


पुलिस बल रहा तैनात
बाजारों में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी मुस्तैद रही। फतेहाबाद के थाना रोड पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी। कारों व बड़े वाहनों की बाजार में एंट्री बिल्कुल बंद रही और पुलिस ने बाजार में जवाहर चौक, चार मरला कॉलोनी व पार्किंग के पस अवरोधक लगाए हुए थे। बाजार में ई-रिक्शा की आवाजाही दिवाली तक बंद की गई है।
65 गाड़ियों की हुई बिक्री, अभी भी वेटिंग

गाड़ियों की खरीदारी में भी लोगों ने खूब दिलचस्पी दिखाई है। फतेहाबाद में प्रमुख कंपनियों के डीलरों ने 60 से 65 गाड़ियां बेची हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस समय कंपनियों के यहां वेटिंग लिस्ट लंबी है। कई-कई दिनों तक इंतजार करने के बाद गाड़ियों की डिलिवरी हो रही है। सबसे अधिक ह्यूंडई और महिंद्रा की गाड़ियां बिकी हैं। गर्ग मोटर्स के ब्रांच मैनेजर कुलदीप ज्याणी व ह्यूंडई के जीएम रितेश नारंग ने बताया कि धनतेरस पर कई गाड़ियों की डिलिवरी हुई है। दिवाली को भी गाड़ियाें की डिलिवरी की जाएगी।


इस बार त्योहारी सीजन में सर्राफा बाजार में तेजी आई है। ज्वेलर्स की दुकानों पर धनतेरस पर अच्छी कमाई हुई है। अनुमान है कि सर्राफा बाजार को 10 करोड़ का फायदा हुआ है। आगे शादियों के सीजन में भी ज्वेलर्स के कारोबार में बढ़ोतरी होगी।

-रवि सोनी, संचालक, सोनी ज्वेलर्स

-
इस बार बाजार में लोगों ने अच्छा रुझान दिखाया है। जिले में 200 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है। कोरोना काल के दो साल बाजार बिल्कुल मंदा रहा था। पिछले साल भी बाजारों में अच्छी खासी भीड़ थी। इस बार भी धनतेरस पर बाजार में खासी भीड़ रही है। दिवाली तक दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

-अशोक नारंग, प्रधान, व्यापार मंडल फतेहाबाद




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें