फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अमेरिका की युवती बताकर ठगे 20 हजार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर की प्रीत विहार कॉलोनी के एक व्यक्ति के साथ सोशल मीडिया अकाउंट व्हाट्स एप पर खुद को अमेरिका की बताकर 20 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। उसने मुंबई में पकड़े जाने की बात कहकर ठगी की है। शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रीत विहार कॉलोनी निवासी बलराज ने बताया कि सोशल मीडिया अकाउंट पर मैरी बेनेडिक्ट नाम युवती से मित्रता हुई जिसने उसे कहा कि वह अमेरिका के लीवर पुल की रहने वाली है। उसने बताया कि लड़की ने कहा कि वह इंडिया घूमने आना चाहती है और उसने एक हवाई टिकट अमेरिका से मुंबई की फर्जी बनाई तथा कहा कि मुंबई पहुंच चुकी है। बलराज ने कहा कि युवती ने उसे कहा कि उसके पास 64 लाख रुपये नकद है, यदि कस्टम टैक्स के रूप में रुपया नहीं जमा करवाए तो उसे जेल हो जाएगी। उसने कहा कि महिला ने उससे 38900 रुपये की मांग करते हुए एक फर्जी कस्टम अधिकारी से फोन पर बात करवाई और उसने उसका गूगल पे नंबर पर पैसे भेजने को कहा। उसने बताया कि उस नंबर पर जब रुपये नहीं गए तो दूसरा नंबर दिया जिसमें 39900 रुपये डालने को कहा लेकिन उसने उसको कहा कि वह केवल 20,000 रुपये दे सकता है तो उसने बीस हजार रुपये भेज दिए। उसने बताया कि रुपये भेजने के बाद मैरी के बर्ताव में अंतर आया तो उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हो गई है इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें