फतेहाबाद में खाद लेने के लिए उमड़े किसान। संवाद
फतेहाबाद। जिले में अगले सप्ताह से सरसों की बिजाई व करीब एक माह के बाद गेहूं की बिजाई का काम शुरू होगा। इसको लेकर किसानों को डीएपी खाद की आवश्यकता होने लगी है।
सोमवार को शहर के शिवालय मार्केट में स्थित इफको खाद केंद्र पर खाद मिलने की सूचना पाकर किसानों की कतार लगी। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में 1980 डीएपी के बैगो का वितरण किया गया।
रबी की फसल की बिजाई का काम समय शुरू होने में एक सप्ताह का समय शेष है। लेकिन सब्जियों की फसलों की बुवाई का काम शुरू हो चुका है। शनिवार को भट्टू रेलवे स्टेशन पर डीएपी खाद का रैक लगने की सूचना थी, लेकिन रविवार को डीएपी खाद का रैक लग सका है। रैक लगने की सूचना पाकर पहुंचे किसानों की सोमवार सुबह खाद केंद्र पर भीड़ लगने लगी। इफको खाद केंद्र के कर्मचारियों ने किसानों की भीड़ को देखते पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण किया गया। किसानों की संख्या देखते प्रत्येक किसान को चार-चार बैग डीएपी खाद के वितरण किया गया। हालांकि किसानों को टोकन नंबर पहले से जारी कर दिए गए थे। खाद केंद्र पर पहुंचे सभी किसानों को खाद का वितरण किया गया। इस दौरान कुल 495 किसानों को डीएपी खाद मिलने से राहत मिली है।
:::::::: इफको खाद केंद्र पर 1980 बैग डीएपी खाद पहुंची हैं, जिसका वितरण सामान तौर पर करते हुए प्रत्येक किसान को चार-चार बैग डीएपी खाद दी गई है। वहीं उम्मीद है सप्ताह के अंत तक एक बार और खाद पहुंचेगी।
दलीप बैनिवाल, मैनेजर इफको खाद केंद्र फतेहाबाद।