फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के सख्त रवैये से सहमे एनएचएम कर्मचारियों ने तोड़ी हड़ताल, पुलिस पहरे में छुट्टी के दिन काम पर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। विधानसभा में शुक्रवार को सीएम मनोहर लाल द्वारा एनएचएम हड़ताल को लेकर दिए गए एक सख्त बयान ने वो कर दिखाया, जो स्वास्थ्य विभाग पिछले 20 दिन से लगातार प्रयास के बावजूद नहीं कर पा रहा था। सीएम के सख्त रवैये से सहमे हड़ताली एनएचएम कर्मचारियों ने फतेहाबाद में 20 दिन से जारी अपनी हड़ताल को न केवल समाप्त कर दिया बल्कि शनिवार को अवकाश के बावजूद बाकायदा प्रार्थना पत्र देकर ड्यूटी ज्वाइन कर ली।
कई दिनों से हड़ताली कर्मचारियों को वापस लाने में जुटे सीएमओ डा. मुनीष बंसल व डिप्टी सीएओ डा. गिरीश ने शनिवार को सारा दिन दफ्तर में बैठकर हड़ताली एनएचएम कर्मचारियों को वापस औपचारिक रूप से ज्वाइन करवाया। इस दौरान सिरसा जिले के हड़ताली एनएचएम कर्मचारी व यूनियन के पदाधिकारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस बुलवा ली और पुलिस पहरे में ही एनएचएम कर्मचारियों ने ज्वाइनिंग की प्रक्रिया को पूरा किया। शनिवार को 180 से 200 हड़ताली एनएचएम कर्मचारियों के वापस ज्वाइन करने की सूचना है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल ने कहा कि वह और डॉ. गिरीश पिछले कई दिन से लगातार एनएचएम कर्मचारियों के संपर्क में थे और उनसे हड़ताल खत्म करने का आग्रह कर रहे थे। डॉ. बंसल ने बताया कि शनिवार को उन्हें हड़ताली एनएचएम कर्मचारियों की ओर से मैसेज आया कि वह ड्यूटी ज्वाइन करना चाहते हैं। इसके बाद शनिवार को अवकाश के बावजूद अपने कार्यालय आए और बाकी कर्मचारियों को बुलाकर सभी हड़ताली एनएचएम कर्मचारियों की औपचारिक ज्वाइनिंग करवाई।
नहीं मिलेगी हड़ताल के दौरान की सैलरी
सिविल सर्जन डा. मनीष बंसल ने साफ कर दिया है कि जितने दिन भी हड़ताल पर कर्मचारी रहे हैं, उतने दिन की सैलरी हड़ताली कर्मचारियों को नहीं मिल सकेगी। डा. बंसल ने कहा कि ये नियमित प्रक्रिया है और इसी के तहत आगे कार्रवाई होनी है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की ओर से वापिस ड्यूटी पर आए कर्मचारियों को कुछ राहत मिलती है तो लिखित आदेश आने के बाद सैलरी दी जा सकती है।
विज्ञापन

फतेहाबाद हड़ताल खत्म होने का मैसेज मिला तो सिरसा से पदाधिकारी पहुंचे धरना देने
शनिवार दोपहर को अचानक से एनएचएम कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने का एलान कर दिया। जैसे ही ये सूचना स्थानीय एनएचएम यूनियन के पदाधिकारियों ने सिरसा के पदाधिकारियों को दी तो सिरसा यूनियन के पदाधिकारी अपने साथ काफी एनएचएम कर्मचारियों को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने हड़ताल से वापस ड्यूटी पर आने वाले कर्मचारियों को मनाने का काफी प्रयास किया लेकिन उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए। इसके बाद विरोध स्वरूप सिरसा जिले के एनएचएम पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने काफी देर तक सेक्टर तीन स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें