फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीरी कार्यक्रम में एसपी के साथ झूमें शहरवासी व बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। सामाजिक सौहार्द की भावना को मजबूत करने और तनावपूर्ण जिंदगी से छुटकारा दिलाने के लिए सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने रविवार को राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया। एसपी दीपक सहारण ने नागरिकों और स्कूली छात्रों के साथ विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया और उनका हौसला बढ़ाया। प्रशासन व पुलिस कर्मचारियों ने फुटबॉल, बैडमिंटन, कैरम, व रस्साकशी आदि खेलों में भाग लिया।
विज्ञापन

नागरिकों व स्कूली छात्रों ने डांस कर अपना हुनर दिखाया। एसपी सहारण ने कहा कि प्रशासन द्वारा जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करने और तनाव मुक्त होने को लेकर राहगीरी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में सबसे पहले डीजे की धुन पर लोगों एक्सरसाईज की और इसके बाद सभी पुलिसकर्मी व अधिकारियों ने लोगों के साथ हरियाणवी गानों की धुन पर जमकर डांस किया। वहीं लोगों को राहगीरी में स्वच्छता और रोड सेफ्टी जैसे सामाजिक अभियानों का संदेश दिया गया। राहगीरी के दौरान बताया गया कि हमें अपने स्वास्थ्य को कैसे ठीक रखें और रोड पर किस तरीके से सुरक्षित चले। इस अवसर पर डीएसपी धर्मवीर पुनिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें