फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठिठुरती ठंड भी नहीं डिगा सकी रक्तदान के प्रति युवाओं के जोश को, दो घंटे में 45 यूनिट एकत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कुलां में रक्तदान के प्रति युवाओं में दिखा जोश, दो घंटे में 45 यूनिट रक्त एकत्रित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुलां। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा रक्तदान को लेकर चलाई गई मुहिम अब गांव-गांव पहुंचने लगी है। मंगलवार सुबह जिले के एक छोटे से गांव कुलां में अमर उजाला फाउंडेशन एवं शहीद भगत सिंह यूथ सभा द्वारा आयोजित एक रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। ठिठुरती ठंड के बावजूद शिविर में रक्तदाताओं का जोश ठंडा नहीं हुआ। हालांकि रक्त एकत्रित करने पहुंची अग्रोहा मेडिकल ब्लड बैंक की टीम ने अपने हाथ खड़े कर दिए। रक्तदान समारोह के मुख्य अतिथि टोहाना सदर थानाध्यक्ष जगदीश प्रसाद थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव कुलां के सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कुलां लायंस क्लब के अध्यक्ष संजीव ठाकुर थे। इस मौके पर अपने संबोधन में सदर थानाध्यक्ष जगदीश प्रसाद ने कहा कि कुलां सरीखे एक गांव में इतनी संख्या में युवाओं का रक्तदान करना और शिविर का सफल होना अपने आप में दिखाता है कि इसके प्रति लोगों का कितना रुझान है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है और एक यूनिट की मदद से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। शिविर की अध्यक्षता कर रहे सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार ने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों का ऐसा उत्साह उन्होंने पहली बार देखा है।
विज्ञापन

शिविर में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे लायंस क्लब के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने अमर उजाला फाउंडेशन व शहीद भगत सिंह यूथ सभा के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के रक्तदान शिविर से कुलां भी एक ब्लड फैक्ट्री के रूप में विख्यात हो रहा है। यहां का युवा नशे की बजाए मेहनत को अपना मानता है और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझता है। इस रक्तदान शिविर में शहीद भगत सिंह यूथ सभा के सदस्यों मंदीप सिंह, गोविंदा, यादविंदर सिंह, रणजीत सिंह, जगतार सिंह, चंद्र मोहन, नरसी, भूपिंदर सिंह, मंगा, मंदीप सिंह, जसपाल, सनी, राजकुमार एवं राधा स्टाल का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें