फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर ले में स्वाइन फ्लू के दो और मरीजों की हुई पुष्टि, संख्या बढ़कर हुई चार, अब दो बुजुर्ग चपेट में, इलाज जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। जानलेवा बुखार स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या जिले में लगातार बढ़ती जा रही है। बीते दिनों टोहाना की एक महिला की मौत के बाद शहर के डीएसपी रोड की एक महिला तथा भूना के बुजुर्ग को चपेट में लेने के बाद बुधवार को जिले के दो गांवों भोडिया व किरढ़ान में भी दो बुजुर्गोें को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। वहीं जिले के नागरिक अस्पताल से तीन मरीजों की रिपोर्ट जांच के लिए रोहतक पीजीआई भेजी गई है, जो तीन से चार दिनों में आएगी। स्वास्थ्य विभाग के जिला महामारी अधिकारी डा. विष्णु मित्तल ने इसकी पुष्टि की है।
विदित हो कि बीते दिनों टोहाना की एक महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी लेकिन मौत के बाद चंडीगढ़ से आई रिपोर्ट में उसे स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद शहर के डीएसपी रोड की एक महिला तथा भूना के एक बुजुर्ग को भी स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आया था। महिला का इलाज मोहाली तथा बुजुर्ग का दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

भोडिया व किरढान मे बुजुर्गों को हुई स्वाइन फ्लू की पुष्टि
अब गांव भोडिय़ा व किरढ़ान में भी दो बुजुर्गों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। दोनों को इलाज हिसार के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हिसार के अस्पताल द्वारा दिल्ली भेजी गई रिपोर्ट में दोनों को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आया है। दोनों बुजुर्गों को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आने के बाद अलर्ट हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को दोनों गांवों में विशेष अभियान के तहत लोगों को इश्तिहार बांटकर जागरूक किया गया। डॉ. विष्णु मित्तल ने बताया कि दोनों के गांवों में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया है तथा खांसी जुकाम के मरीजों को दवाइयां भी बांटी गई हैं। इतना ही स्वाइन फ्लू से पीड़ित के परिवार के सभी सदस्यों को एहतियात के तौर पर दवाइयां भी दी गई है ताकि उन्हें स्वाइन फ्लू होने का खतारा ना रहे।
नागरिक अस्पताल से तीन आशंकितों के सैंपल भेजे रोहतक पीजीआई
जिला महामारी अधिकारी डा. विष्णु मित्तल ने बताया कि जिले में अबतक उक्त चार पीड़ितों की पुष्टि होने के अलावा तीन और आशंकित मरीज सामने आए हैं जिनका सैंपल लेकर पुष्टि के लिए रोहतक भेजा गया है। उन्होंने बताया कि उक्त सैंपल की रिपोर्ट रोहतक पीजीआई से चार से पांच दिनों में आ जाती हैं। उन्होंने बताया कि विभाग स्वाइन फ्लू को लेकर अल्र्ट है तथा लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

‘जिले में दो और मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उनके गांव में जागरूकता अभियान चलाकर उनके परिवार के सदस्यों को दवाइयां दी गई है। विभाग लगातार जागरूकता अभियान चलाए हुए है।
डा. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें