फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया नपा चेयरमैन के खिलाफ 14 पार्षद हुए एकजुट, जिला उपायुक्त को सौंपा अविश्वास को लेकर ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद/रतिया। रतिया नगर पालिका की चेयरमैन बलजिन्द्र कौर के खिलाफ नगरपालिका की उपाध्यक्ष सहित 14 पार्षद एकजुट हो गए हैं। बुधवार को सभी पार्षदों ने फतेहाबाद में डीसी को ज्ञापन सौंपकर नपा चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर जल्द मतदान करवाने की मांग की। उधर, असंतुष्ट पार्षदों द्वारा डीसी से मिलने की सूचना मिलते ही बीजेपी संगठन भी इस मामले में सक्रिय होता नजर आ रहा है। बीजेपी जिलाध्यक्ष वेद फुलां की मानें तो असंतुष्टों से बातचीत की जाएगी और उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।
रतिया नगर पालिका की उपाध्यक्ष सवजीत कौर, पार्षद हरिन्द्र सिंह, नरेश कुमार, बबीता रानी, जगराज सिंह, भूपेन्द्र सिंह, परमजीत कौर, ममता सिंगला, ईशा रानी, विनोद कुमार, सुरेंद्र कुमार, किरतपाल कौर, ममता गर्ग, गुरप्रीत सिंह ने नगर पालिका की चेयरमैन बलजिन्द्र कौर व उसके समर्थंक एक पार्षद पर आरोप लगाया कि वह शहर के होने वाले विकास कार्यों में अपनी मनमानी करते हैं। कुछ समय पहले पार्षदों का सामूहिक फैसला हुआ था कि सभी वार्डों में एक समान विकास कार्य करवाए जाएंगे, लेकिन चेयरमैन बलजिन्द्र कौर व एक पार्षद के वार्ड में तो कई विकास कार्य करवा दिए गए। अन्य वार्डों में समान रुप से विकास कार्य नहीं करवाए जा रहे हैं। जिससे उनके वार्डों के लोगों में भारी रोष है। उन्होंने बताया कि रतिया नगर पालिका के 17 सदस्य हैं, लेकिन नगर पालिका के 14 पार्षद प्रधान की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन

पार्षदों ने यह लगाया आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि नगर परिषद की प्रधान बलजिन्द्र कौर, उनके पति व एक वार्ड पार्षद मिलीभगत से काम कर रहे हैं। नप की प्रधान बलजिन्द्र कौर विकास कार्यों के बिल अपने एक समर्थक पार्षद की बिना सहमति से पास नहीं करती जिस कारण विकास कार्यों में चेयरमैन व उसके समर्थक पार्षद की तानाशाही हो गई है। पार्षदों ने बताया कि शहर के अधिकतर वार्डों में सीवरेज निर्माण कार्यों के होने के कारण ज्यादातर गलियां उखड़ी पड़ी हैं। वार्डों में गलियों का निर्माण नहीं करवाया जा रहा है तथा केवल दो वार्डों में ही विकास कार्य हो रहे हैं। इसलिए शहर के 14 पार्षद नगर पालिका की प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रकट करते हैं और इस आधार पर उनको पद से हटाया जाना अति आवश्यक है। पार्षदों ने कहा कि वह नगर परिषद प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर रहेंगे और इसके लिए उनको आंदोलन करना पड़ा तो वह भी करेंगे।
सभी वार्डों में समान रुप से हो रहे हैं कार्य : चेयरमैन
जब इस बारे में नगर पालिका की चेयरमैन बलजिन्द्र कौर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाए गए हैं। किसी भी वार्ड से भेदभाव नहीं किया गया है। अब भी सभी वार्डों के बराबर टैंडर लगाए गए थे, लेकिन उनके विरोधी विकास कार्यों से बौखलाकर झूठे आरोप लगा रहे हैं। जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी। अविश्वास प्रस्ताव पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्षदों के साथ कोई मनमुटाव नहीं है, लेकिन उन्हें पार्षदों के फतेहाबाद जाने की जानकारी मिली है, इसलिए वह जल्द ही पार्षदों से मिलकर बातचीत करेंगी और अगर कोई गलतफहमी हुई होगी तो उन्हें समझाकर मना लिया जाएगा ।
नियमानुसार होगी कार्रवाई : आभीर
इस बारे में जब जिला उपायुक्त डा. जेके आभीर से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि रतिया पालिका के 14 पार्षद चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास को लेकर उनसे मिले थे और अविश्वास प्रस्ताव को लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही प्रस्ताव पर वोटिंग के लिए उच्चाधिकारियों की अगुवाई में तिथि निर्धारित की जाएगी ।
बलदेव ग्रोहा व रमेश सिंगला को सौंपी गई है असंतुष्ट पार्षदों से बातचीत की जिम्मेदारी
रतिया नगर पालिका चेयरमैन बलजिंद्र कौर भाजपा समर्थित हैं। ऐसे में कुल 17 में से 14 पार्षदों द्वारा उनके खिलाफ बगावत करने से बीजेपी पर सीधा असर पड़ेगा। ऐसे में बीजेपी जिला संगठन भी इस मामले में एक्टिव हो गया है। बीजेपी जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने रतिया बीजेपी के बड़े नेताओं बलदेव ग्रोहा एवं रमेश सिंगला को असंतुष्ट पार्षदों से बातचीत की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा 5 जनवरी को शक्ति बूथ प्रमुखों की एक बैठक के बाद खुद बीजेपी जिलाध्यक्ष वेद फुलां भी रतिया जाकर असंतुष्ट पार्षदों से बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन

वर्जन
रतिया नगर पालिका के कुछ पार्षदों की कुछ समस्याएं हैं। रतिया के बीजेपी नेताओं की इस संदर्भ में ड्यूटी लगाई गई है। जल्द ही सभी असंतुष्ट पार्षदों के साथ बैठकर समस्याओं को सुलझा लिया जाएगा।
वेद फुलां, बीजेपी जिलाध्यक्ष, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें