फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष का पूरा परिवार डेंगू की चपेट में, शहर के चार पार्षद भी मिले पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। डेंगू का डंक दिनोंदिन शहर के लिए खतरनाक होता जा रहा है। इस बीमारी की चलते हर खास ओ आम अस्पताल में भर्ती हो रहा है। ताजा मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां का पूरा परिवार भी डेंगू की चपेट में आ चुका है। उनका फतेहाबाद के ही एक निजी अस्पताल से इलाज चल रहा है। इतना ही नहीं, नगर परिषद के चार पार्षद भी डेंगू पीड़ित बताए गए हैं। इनमें नगर परिषद के प्रधान दर्शन नागपाल भी शामिल हैं। हालांकि, अब दर्शन नागपाल का स्वास्थ्य ठीक है। शहर में तेजी से फैल रहे डेंगू से निपटने के लिए अब नगर परिषद प्रशासन भी कमर कसने की तैयारी में है। नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल ने बताया कि अब जल्द ही सारे शहर में एक साथ फॉगिंग कराई जाएगी, जिससे शहर से मच्छरों का सफाया हो सके।
विज्ञापन

फुलां की पत्नी और बेटे को डेंगू, पार्षद पूनम, लोट, डबली भी चपेट में
भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां की पत्नी और उनके बेटे भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। उनका शहर के ही एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष के फोन पर उनके भाई ने इसकी पुष्टि की है। इसके अलावा पार्षद पूनम ढिल्लो, अर्जुन लोट, पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद ग्रोवर डबली को भी डेंगू हो गया है। सभी विभिन्न अस्पतालों में उपचार करवा रहे हैं। नगर परिषद के कई कर्मचारी भी बुखार से पीड़ित बताए जा रहे हैं।

नई फॉगिंग मशीन आने में लगेगा समय, सिरसा और भूना से मंगवाई जाएंगी
नगर परिषद प्रशासन शहर में फॉगिंग कराने के लिए अब सिरसा और भूना नगर निकाय से मशीनें मंगाने की तैयारी में है। हालांकि, फतेहाबाद नप प्रशासन के पास भी फॉगिंग मशीन है, लेकिन वह लंबे समय से खराब है। इसलिए फतेहाबाद प्रशासन नई फॉगिंग मशीन के लिए एस्टीमेट तैयार करा रहा है। ऐसे में फतेहाबाद नगर परिषद की अपनी मशीन आने में समय लग सकता है। इसलिए फिलहाल भूना और सिरसा से फॉगिंग मशीनें मंगवाकर शहर को डेंगू मच्छर से राहत दिलवाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

टोहाना में हो चुकी है दो की मौत, जिले में पांच हजार से अधिक मरीज
प्रशासनिक लापरवाही के चलते फतेहाबाद जिला पूरी तरह से डेंगू की चपेट में है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग अभी तक डेंगू मरीजों की संख्या महज 150 के करीब बता रहा है। लेकिन, डेंगू मरीजों का असल आंकड़ा पांच हजार के करीब है। इतना ही नहीं, दिनोंदिन ये आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। टोहाना में तो डेंगू जानलेवा तक हो चला है। पिछले एक सप्ताह में ही अकेले टोहाना शहर में ही इस बीमारी के चलते दो मौतें हो चुकी हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई खास जतन इस दिशा में होते नहीं दिख रहे। नगर परिषद के सफाईकर्मी भी शहर की सफाई में ढिलाई बरत रहे हैं। इसके चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।
ये सही है कि शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। लेकिन, हम इसके लिए अपनी ओर से पूरे प्रयास कर रहे हैं। भूना और सिरसा से फॉगिंग मशीन मंगवाकर पूरे शहर में फिर से फॉगिंग कराई जाएगी ताकि डेंगू मच्छर का पूरी तरह खात्मा किया जा सके।
विज्ञापन

दर्शन नागपाल, नगर परिषद अध्यक्ष, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें