फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो ने विधानसभा में बुलंद की किसानों की आवाज : विकास मेहता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
इंडियन नेशनल लोकदल ने एक बार फिर से विधानसभा में फतेहाबाद जिले की मांग को बुलंद किया है। फतेहाबाद जिले के किसानों, मजदूरों और कर्मचारियों की मांगों को भी इनेलो नेताओं ने विधानसभा में सरकार के समक्ष किया है। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने जहां भूना शुगर मिल का मुद्दा उठाया तो फतेहाबाद से इनेलो विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने पराली के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए किसानों की आवाज को सरकार तक पहुंचाया।
ये जानकारी देते हुए युवा इनेलो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास मेहता ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला और फतेहाबाद के इनेलो विधायक बलवान सिंह द्वारा जिले के विकास के लिए लगातार आवाज उठाकर ये साबित कर दिया है कि किसानों के हित केवल इनेलो के साथ ही सुरक्षित हैं। युवा इनेलो नेता विकास मेहता ने कहा कि इनेलो राज किसान ही राजा हुआ करता था लेकिन आज किसानों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। मेहता ने कहा कि विधानसभा में भाजपा के मंत्री महज दिखावटी बातें करते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर किसान की जितनी दुर्दशा है, वैसे बुरे हालात आज तक नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान के ऊपर आज दोहरी मार मारी जा रही है। मंडी में नरमे के रेट किसानों को नहीं मिल रहे और दूसरी ओर खेतों में पराली के मुद्दे पर उसे एफआईआर का डर दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ इंडियन नेशनल लोकदल हमेशा आवाज उठाता है और आगे भी उठाता रहेगा। विकास मेहता ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बीजेपी सरकार ने किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ बंद नहीं किया तो जिस तरह से सदन के अंदर नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला और इनेलो विधायक बलवान सिंह ने सरकार को घेरा है, उसी तरह सदन के बाहर भी बीजेपी सरकार को मुुंह की खानी पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें