फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार के खिलाफ आज सड़कों पर उतरेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
अखिल भारतीय किसान सभा व किसान यूनियन द्वारा मध्यप्रदेश में किसानों पर हुए अत्याचार के खिलाफ धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। लघु सचिवालय धरने में किसानों पर गोली चलाने के खिलाफ, किसानों की कर्ज माफी, मध्यप्रदेश सरकार को बर्खास्त करने, डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, पशु क्रूरता अधिनियम में किए गए संशोधन का मामले पर मांग चल रही है।
अध्यक्षता कामरेड रामस्वरूप ढाणी गोपाल, अजय झाझड़ा एडवोकेट ने संयुक्त रूप से की। किसान सभा के जिला सचिव रामसिंह एडवोकेट ने कहा कि जनसंगठनों के राष्ट्रीय आह्वान रास्ता रोको-रेल रोको के तहत फतेहाबाद में भी 16 जून को प्रात: 10 बजे नई सब्जी मंडी में सभा करके 12 बजे से 3 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन होगा। किसान की फसल पैदा करने में लागत, बीज-खाद, पानी, गुड़ाई, जुताई, स्प्रे सहित कुल लागत बहुत ज्यादा आती है। लेकिन किसान को उसकी फसल का पर्याप्त भाव नहीं मिल पाता जिसके कारण किसान कर्जे की दलदल में चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि कृषि आधारित उद्योग लगाए जाएं तो युवाओं को रोजगार मिलेगा और कृषि संकट भी कम होगा। धरने को ऑल इंडिया लॉयर्ज यूनियन के राज्य उपप्रधान देवीलाल एडवोकेट, मनफूल ढाका, धर्मपाल एडवोकेट, कृष्णस्वरूप, मुंशीराम चौबारा, छत्रपाल सिंह, माकपा तहसील सचिव मोहन लाल नारंग, राजीव सेतिया, मा. लीलूराम, सीटू जिला उपप्रधान रमेश जाखड़, खेत मजदूर यूनियन नेता ओमप्रकाश सरबटा सहित अनेक किसान नेताओं ने भी संबोधित किया।

भाजपा सरकार के खिलाफ आज सड़कों पर उतरेंगे किसान
किसान संगठनों का डीसी कार्यालय पर धरना तीसरे दिन रहा जारी


15एफटीबीपी10 : लघुसचिवालय के बाहर धरने पर बैठे किसान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें