फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पासपोर्ट मामले में एसआईटी ने बिचौलिये को किया गिरफ्तार, 19 आरोपियों को जा चुका है पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी पासपोर्ट मामले में एसआईटी ने गिरोह में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी बिचौलिये का काम कर रहा था। पंजाब के लोगों के एजेंट के साथ मिलकर फर्जी पासपोर्ट तैयार करवाता था। पकड़े गए आरोपी पंजाब के जालंधर निवासी दीपकपुरी को एसआईटी ने कोर्ट में पेश किया। यहां से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस गिरोह के अन्य गुर्गों का पता लगाएगी। इसके अलावा किस-किस के फर्जी पासपोर्ट तैयार करवाए गए हैं, इसका सुराग लगाएगी।
विज्ञापन

अब तक इस मामले में टोहाना थाने के दो मुंशी समेत 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले के मुताबिक टोहाना में पिछले साल पासपोर्ट की धोखाधड़ी का मामला सामने आया था। मामले में टोहाना पुलिस ने 20 अगस्त को धोखाधड़ी और पासपोर्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। मामले का खुलासा तब हुआ था, जब इंडोनेशिया में एक व्यक्ति फर्जी पासपोर्ट के साथ पकड़ा गया था।
कई बदमाशों के भी फर्जी पासपोर्ट टोहाना में बने
पुलिस के मुताबिक फर्जी पासपोर्ट गिरोह में कई लोग शामिल हैं। कई बदमाशों के भी फर्जी पासपोर्ट की वेरिफिकेशन टोहाना से की गई है। एनआईए द्वारा पकड़े गए बदमाश रणजीत उर्फ चीता का भी फर्जी पासपोर्ट टोहाना से बना था। पुलिस के मुताबिक टोहाना थाने के मुंशियों की मिलीभगत से इसे अंजाम दिया जा रहा था। इसके अलावा पासपोर्ट कार्यालय के तीन कर्मचारी भी पकड़े जा चुके हैं। मुख्य एजेंट अनिल भाटिया था, जोकि पुलिस कर्मचारियों के साथ मिलकर फर्जी पासपोर्ट का सत्यापन करवाता था।
विज्ञापन

एसआईटी कर रही है जांच
फर्जी पासपोर्ट बनाने का मामला गंभीर होने के कारण एसआईटी इसकी जांच कर रही है। फतेहाबाद एसआईटी के इंचार्ज डीएसपी सुभाष मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अब तक पूरी कार्रवाई गुपचुप तरीके से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें