फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में रवि अस्पताल के पास गली में बिजली निगम द्वारा लगाए जा रहे पोल को लोगों ने विरोध कर रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
गली में पोल लगाने पर लोगों ने किया विरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। बिजली निगम द्वारा शहर में लगाए जा रहे बिजली के नए पोल के तहत बुधवार को जब निगम की टीम पटियाला चिल्ड्रन अस्पताल के पास एक गली में पोल लगाने पहुंची तो यहां के निवासियों ने इसका विरोध किया। इस दौरान गली निवासियों व बिजली निगम के कर्मचारियों के बीच जमकर तनातनी भी हुई और निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पुलिस को बुलाया। शहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया और आपस में बातचीत कर मसला सुलझाने को कहा। इसके बाद निगम के कर्मचारियों व मोहल्ला वासियों में एक मीटिंग हुई। ज्ञात रहे कि निगम के द्वारा पिछले दिनों स्थानीय योग नगर में भी गली के बीचोंबीच पोल लगा दिए गए थे, जिसको लेकर लोगों ने हंगामा मचाया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में सुचारु बिजली व्यवस्था को लेकर निगम के द्वारा शहर में सभी मोहल्लों में बिजली के पोल लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को निगम की टीम पटियाला चिल्ड्रन अस्पताल के साथ लगती गली में 4 पोल लगाने गई थी। बिजली निगम के कर्मचारी जब पोल लगा रहे थे तो स्थानीय निवासियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। स्थानीय निवासी ललित कुमार एडवोकेट, जगदीश कक्कड़, दिनेश कुमार, गोबिंद चौधरी आदि ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा इस गली में 4 पोल लगाए जा रहे हैं। इस गली की चौड़ाई बहुत कम है यहां दो व्हीकल भी नहीं गुजर सकते फिर भी बिजली विभाग यहां पर जबरदस्ती 4 पोल लगा रहे हैं जो बिजली विभाग की नासमझी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अगर यहां पर पोल लग गए तो न तो एंबुलेंस यहां आ पाएगी और न ही दो पहिया वाहनों को निकलने जगह मिलेगी। इसी को लेकर वह विरोध कर रहे हैं, उन्होंने बताया कि निगम लंबी तारें डालकर भी यहां पर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर सकता है, लेकिन यह अपनी मनमानी कर रहे हैं। इस बात को लेकर निगम के कर्मचारियों व लोगों में जमकर बहस भी हुई। निगम के कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना पाकर शहर थाना के अतिरिक्त प्रभारी राजाराम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले को शांत करवाते हुए दोनों पक्षों को आपस में बातचीत के लिए राजी किया। इसके बाद निगम के कर्मचारियों व लोगों के बीच बातचीत हुई।
विज्ञापन

कोट्स
नए पोल लगाए जा रहे हैं। यहां की बिजली व्यवस्था को दुरस्त किया जा रहा है। फिलहाल बातचीत चल रही है और यहां के लोग कार्यकारी अभियंता से मिलेंगे। जो फैसला होगा, उसके अनुसार ही आगे निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

गोपाल, जई, बिजली निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें