आंगनबाड़ी केंद्र से राशन चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। भूना के ढाणी सांचला रोड पर स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र से चोर हजारों रुपये का राशन चुरा ले गए। भूना पुलिस ने इस संबंध में आंगनबाड़ी वर्कर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में आंगनबाड़ी वर्कर शशिकला ने बताया कि चोरों ने आंगनबाड़ी सेंटर का ताला तोड़कर वहां से 100 किलोग्राम चीनी, 2 गैस सिलेंडर, गेहूं व कुछ बर्तन चुरा ले गए। यह सामान बच्चों के लिए आया हुआ था। पुलिस ने इस संबंध में शशिकला की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।