फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरवासियों ने पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए शुक्रवार को आशीर्वाद पैलेस में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में उपायुक्त धीरेन्द्र खडग़टा, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण सहित विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक-धार्मिक संगठनों व नगर के गणमान्य नागरिकों ने नम आंखों से वीर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान अमर शहीदों को नमन करते हुए उपायुक्त धीरेन्द्र खड़गटा ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश शहीद परिवारों के साथ खड़ा है। हालांकि देश व शहीदों के पारिवारिक सदस्यों के लिए इस क्षति की पूर्ति कभी भी नहीं की जा सकती, लेकिन यदि हम जवानों की शहादत से प्रेरणा लें और उन्हें ताउम्र अपने विचारों में अमर रखे, तो यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परमपिता परमात्मा से शहीदों के परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश के युवाओं को ऐसे महान शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने अपनी मातृभूमि के लिए खुद के प्राणों की आहुति दी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शहीदों के लिए किसी भी प्रकार के योगदान के लिए वे तैयार है और इस दिशा में सभी संगठनों व गणमान्य नागरिकों को आगे आना चाहिए। श्रद्धांजलि सभा के आयोजक शहीद भगत सिंह बिग्रेड की ओर से बोलते हुए हरदीप सिंह ने कहा कि हमारे जवानों का वीरगति को प्राप्त होना देश के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। आतंकियों की इस कायराना हरकत की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे घटनाओं की जितनी निंदा की जाए उतनी ही कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें