अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
गांव भूंदड़वास के खेतों में अचानक आग लगने से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल व गेहूं का भूसा जलकर राख हो गया। बाद में मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार किसान अजीत सिंह के खेत में अचानक आग लगने से करीब ढाई एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल व करीब 10-15 एकड़ में पड़ा गेहूं का भूसा जल गया।
बताया जाता है कि आग शार्ट सर्किट से लगी थी। धीरे-धीरे आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। घटना में किसान की गेहूं की फसल व गेहूं का भूसा जल गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। बाद में सूचना मिलने पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वही जानकारी के अनुसार उक्त आग हरियाणा पंजाब के बार्डर के साथ लगते भूंदड़वास व उसके साथ लगते हुए खेतों में लगी थी व पंजाब के साथ साथ हरियाणा से भी दमकल की गाड़ियां भी आग बुझाने पहुंची थी।