फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की जरुरतों का आंकलन कर मिलेगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के नवनियुक्त डायरेक्टर नरेश सेलपाड़ ने कहा कि सैन समाज की जरूरतों का आंकलन कर उन्हें स्वरोजगार व प्रत्येक परिवार को अपना मकान दिलवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। वे सोमवार को राह क्लब टोहाना के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद नवल सिंह के आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान सेलपाड़ ने कहा कि प्रदेश व केन्द्र सरकार की तमाम योजनाओं से सामंजस्य बनाकर समाज के पिछड़े व गरीब परिवारों को मुख्य धारा में लाने के लिए व्यापक योजना बनाई जाएगी।
समाज की जरूरतों का आंकलन करने के लिए जल्द ही चंडीगढ़ में एक बैठक बुलाई जाएगी। इससे पहले उन्होंने कहा कि शहरी गरीबों को अपना आवास उपलब्ध करवाने के लिए हरियाणा हाउसिंग कॉपरेटिव फेडरेशन के साथ अनुबंध करके केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड शहरों में मकान बनाने व जमीन खरीदने के लिए आसान शर्तों में ऋण दिलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश सेलपाड़ ने कहा कि हरियाणा हाउसिंग कॉपरेटिव फेडरेशन के सहयोग से गरीब परिवारों को छह लाख तक ऋण दिया जाएगा। इसके लिए कागजी औपचारिकताएं भी नाम मात्र रखी गई हैं और यह राशि दस वर्षों तक बेहद आसान किस्तों में लौटानी होगी। उन्होंने कहा कि इस ऋण के लिए आवेदन करने वाले परिवारों के पास एप्रूव्ड कॉलोनी/ क्षेत्र में स्वयं की जमीन होनी चाहिए। साथ ही परिवार की आय दो लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस ऋण के लिए जमीन/प्लॉट की रजिस्ट्री होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए बजट या पैसों की कोई कमी नहीं है। इस कारण जितने भी पात्र आवेदन करेंगे। उन सभी को ऋण दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें