फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी तरह से फ्लाप रही मलिक की रैली: समैण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। प्रदेश में दो बड़ी चर्चित रैलियों के बाद सर्वजाट खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता सूबे सिंह समैण ने सोमवार को टोहाना में प्रैसवार्ता कर एक साथ राजकुमार सैनी, यशपाल मलिक, संदीप भारती, बीरेन्द्र सिंह व सरकार पर कई तीखे कटाक्ष किए। सूबे सिंह ने कहा कि यशपाल मलिक की रैली फ्लाप रही है, क्योंकि इसमें बरवाला के संत रामपाल बाबा के समर्थकों को जुटा कर रैली को सफल बनाने का प्रयास किया गया है। सिंह ने कहा कि रैली के दौरान वहां उपस्थित लोगों को बाबा रामपाल के सत्संग की किताबें वितरित की गई हैं। उन्होंने कहा कि इस रैली में जाट आरक्षण, जेल में बंद युवाओं को रिहा करवाने व केस रद्द करवाने पर कोई भी बात नहीं की गई। इस दौरान सूबे सिंह ने संदीप भारती पर भी राजकुमार सैनी से मिलीभगत का आरोप लगाया। सूबे सिंह यही नहीं रूके सूबे सिंह ने इनेलो को भी सरकार के नजदीक बताते हुए कहा कि ये भविष्य की तैयारियां कर रहे हैं व आपस में मिले हुए हैं। ये लोग आपस में मिलकर आमजनता का ध्यान असल मुद्दे से भटकाना चाहते हैं। लेकिन वे ऐसा नहीं होने देगे व आने वाली 17 दिसंबर को कलायत में रैली कर असल मुददे को जोर-शोर से उठाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा केन्द्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह पर बोलते हुए कहा कि केंद्रीय स्तर के मंत्री का ऐसे व्यक्ति के साथ एक मंच पर आना उचित नहीं है। क्योंकि मलिक पर रुपये ऐंठने का आरोप लगा था। इस दौरान सूबे सिंह ने कहा कि अगर वे मलिक पर रुपये ठगने के आरोपों को सबूत सहित साबित कर दें तो क्या बीरेन्द्र सिंह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। जाट नेता सूबे सिंह ने जोर देकर कहा कि वो जाट आरक्षण जेल में बंद युवा व उनपर बने केस को हटवाकर ही दम लेंगे। सूबे सिंह ने कहा कि 17 दिसंबर को कलायत के अंदर रैली करके जाट समाज के मुख्य लोगों को बुलाया जाएगा और आरक्षण की लड़ाई के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी और सबसे जरूरी जेलों में बंद जाट युवाओं की रिहाई के लिए रणनीति बनाई जाएगी चाहे उसके लिए आंदोलन ही क्यों न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें