फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीद देवेन्द्र सिंह को समर्पित श्रद्धांजलि समागम व चेतना रैली का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया। शहीद देवेन्द्र सिंह यादगारी क्लब द्वारा सोमवार को देवेन्द्र सिंह के 17वें शहीदी समागम का आयोजन बुढलाड़ा रोड पर स्थित समाधि स्थल पर हुआ। समागम पूर्व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्या निशा गर्ग व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य जतिन्द्रपाल गोयल की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर छात्रा बिमलप्रीत कौर और प्रवक्ता अंजू मेहता ने शहीद देवेन्द्र सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला।
दोनों विद्यालयों में आयोजित श्रद्धांजलि समागम में डॉ. नैब सिंह मंडेर, कपिल देव शास्त्री, कमलजीत सिंह चावला ने श्रद्धांजलि देते हुए पर्यावरण बचाओ, जिंदगी बचाओ के तहत मनाए गए शहीदी सप्ताह पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। दोनों विद्यालयों से छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली चेतना रैली गई। चेतना रैली मुख्य बाजार, भगत सिंह चौक व बुढलाड़ा रोड होते हुए समाधि स्थल पर पहुंचे। चेतना रैली का स्वागत क्लब के अध्यक्ष अजब सिंह, मुख्य सलाहकार तेजेन्द्र सिंह औजला, कैप्टन जगजीत सिंह व कृष्ण चित्रकार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने शहीद देवेन्द्र सिंह की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करके शहीद को श्रद्धांजलि दी। सभी वक्ताओं ने शहीद देवेन्द्र सिंह यादगारी पार्क के साथ बनी मार्किट का नाम शहीद देवेन्द्र सिंह मार्किट के साथ-साथ इसमें लाईब्रेरी हाल बनाने की मांग रखी। भाजपा के जिला महासचिव बलदेव सिंह ग्रोहा व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखविन्द्र गोयल ने शहीद देवेन्द्र सिंह को समर्पित समारक व लाईब्रेरी के लिए हाल बनाने की वकालत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें