फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी कलाकार मनकीरत औलख के पिता की प्रापर्टी होगी नीलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
पंजाबी कलाकार मनकीरत औलख के पिता निशान सिंह की प्रापर्टी को अदालत ने नीलाम करने के आदेश दिए हैं। निशान सिंह की अनाजमंडी की एक फर्म से देनदारी थी और वह उसे चुका नहीं पा रहे थे। कोर्ट के आदेशों के बाद भी उसने ब्याज सहित राशि नहीं चुकाई तो अब कोर्ट ने उसकी प्रापर्टी को नीलाम करने के आदेश दे दिए।
गौरतलब है कि अनाजमंडी की फर्म मैसर्ज आजाद कुमार-आशीष कुमार के पास निशान सिंह की आढ़त थी। आरोप है कि निशान सिंह ने फर्म से एडवांस रुपये ले लिए थे, लेकिन फर्म के पास अपनी फसल लेकर नहीं गया। इस पर फर्म ने कोर्ट में याचिका दायर कर दी। याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पहले इस विवाद को निपटाने के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए। कमेटी ने जांच की तो पाया कि निशान सिंह ने अनाजमंडी की इस फर्म से 6 लाख रुपये लिए हैं। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर दी थी।
विज्ञापन

निशान सिंह ने भी कोर्ट में इस बात को स्वीकार किया था और रुपये देने की हामी भर ली, लेकिन बाद में भी फर्म को रुपये नहीं लौटाए। इस पर अनाजमंडी की फर्म ने कोर्ट में रिकवरी वाद डाल दिया। फर्म ने कोर्ट से आग्रह किया कि उनकी राशि ब्याज सहित दी जाए, जोकि करीब 9 लाख रुपये बनती है। इस दौरान निशान सिंह कोर्ट में हाजिर भी नहीं हुआ। बार-बार अदालत में न आने पर सिविल जज विकास गुप्ता की अदालत ने निशान सिंह की जमीन की नीलामी कर फर्म को भुगतान करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

आदेशों के अनुसार, 1 नवंबर को नीलामी का नोटिस जारी किया जाएगा, 20 नवंबर को नीलामी की मुनादी की जाएगी तथा 6 दिसंबर को जमीन की नीलामी करके 22 दिसंबर को कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट देनी होगी। ज्ञात रहे कि पंजाबी गायक मनकीरत औलख व उसके पिता पर फतेहाबाद व सिरसा में धोखाधड़ी के केस भी चल रहे हैं। दोनों ही इस मामले में फरार बताए गए हैं और पुलिस कई बार उनके घर पर नोटिस भी चस्पा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें