फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में कमेटियां गठित करेगा सर्व कर्मचारी संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
पद खाली होने से प्रभावित हो रहे जनता के काम : राजेंद्र बाटू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
सर्व कर्मचारी संघ जिला फतेहाबाद कार्यकारिणी की बैठक वन विभाग परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलांवाली ने और मंच संचालन जिला सचिव कृष्ण नैन ने किया। बैठक में राज्य कमेटी की ओर से राज्य कोषाध्यक्ष राजेंद्र बाटू, राज्य कमेटी सदस्य राजकुमार निराणियां और पृथ्वी सिंह काकड़ ने शिरकत की। राजेंद्र बाटू और जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलांवाली ने कहा कि हरियाणा के सरकारी विभागों में लाखों पद खाली हैं। इसकी वजह से आम जनता के काम बाधित हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार विभागों में आउट सोर्सिंग और कच्चे कर्मचारियों की भर्ती कर बेरोजगारों का शोषण कर रही है, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने समान काम, समान वेतन का निर्णय दिया हुआ है। इन सभी मांग, मुद्दों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ जिला फतेहाबाद के सभी ब्लॉकों के गांवों में जनसभाएं करके ग्रामीण कमेटियां गठित करेगा। तीन अक्तूबर की किसान-मजदूर रैली में फतेहाबाद से हजारों कर्मचारी भाग लेंगे। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष पृथ्वी सिंह बाना, मा. राजपाल मित्ताथल, हरपाल हुड्डा, कुरड़ाराम पूनियां, सतीश जिलेदार, रमेश तुषामढ़, सुमेर आर्य, रजवंत, मलकीत, बलविंद्र, देवीलाल जाखल, प्रदीप यादव, अजय वशिष्ठ, चंद्रभान, इंद्र सिंह घासी, रामनिवास, विरेंद्र कुमार आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें