अमर उजाला ब्यूरो
रतिया (फतेहाबाद)।
एसवाईएल मुद्दे को लेकर इनेलो की ओर से 10 जुलाई को पंजाब सीमा के हाईवे पर जाम लगाने के एलान के बाद पुलिस ने स्थिति से निपटने के लिए विशेष रणनीति बनाई है। इसके लिए पुलिस कप्तान कुलदीप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक रविंद्र तोमर व थानाध्यक्ष विक्रमजीत भादु, सुरक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह ने शनिवार को पुलिस की टीम के साथ पंजाब सीमाओं का निरीक्षण किया और पंजाब के बोहा थाना में दोनों प्रदेशों के पुलिस अधिकारियों ने बैठक कर स्थिति से निपटने को लेकर विशेष रणनीति बनाई।
इससे पहले, पुलिस कप्तान कुलदीप सिंह ने सीमाओं का निरीक्षण करते हुए चौकी प्रभारियों व पुलिस अधिकारियों को यातायात दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसवाईएल के पानी को सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार हरियाणा में लाने के लिए इनेलो रतिया के समीप लगते पंजाब बॉर्डर पर बुढ़लाडा हाईवे के बाहमनवाला गंाव के मार्ग पर जाम लगाने का निर्णय लिया गया है। इनेलो के इस फैसले के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी संदर्भ में शनिवार को पुलिस कप्तान कुलदीप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक रविंद्र तोमर व थानाध्यक्ष विक्रमजीत भादु, सुरक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह ने पुलिस की टीम के साथ पंजाब सीमाओं का निरीक्षण किया और पंजाब के बोहा थाना में दोनों प्रदेशों के पुलिस अधिकारियों ने बैठक कर स्थिति से निपटने को लेकर विशेष रणनीति बनाई।
इनेलो के प्रदर्शन के एलान पर पंजाब-हरियाणा के पुलिस अधिकारियों की बैठक
जाम लगने की सूरत में संभावित रूट पर की चर्चा