फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव मढ़ में 18 अवैध पेयजल कनेक्शन काटे, हंगामा होने पर बुलानी पड़ी पुलिस

Wed, 03 Jun 2026 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव मढ़ में अवैध कनेक्शन काट रही विभाग की टीम,स्त्रोत स्वयं
विज्ञापन
रतिया। गांव मढ़ में पीने के पानी की किल्लत को दूर करने गई जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। बुधवार को अवैध और असुरक्षित कनेक्शनों के खिलाफ चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान जमकर हंगामा हुआ। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी जिसकी सुरक्षा में विभाग ने 18 अवैध कनेक्शन काट दिए और संबंधित मकान मालिकों को नोटिस थमाए।
विज्ञापन

जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली ने बताया कि गांव मढ़ के बाशिंदों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोगों द्वारा लगाए गए अवैध व असुरक्षित कनेक्शनों के कारण कई घरों तक पीने का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। बुधवार को जब टीम जांच के लिए गांव पहुंची तो वहां बड़े पैमाने पर नियमों का उल्लंघन पाया गया। अवैध कनेक्शन काटने की कार्रवाई के दौरान गांव के दो व्यक्तियों ने टीम का कड़ा विरोध किया। आरोप है कि उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डाली, कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें धमकियां दीं।
कर्मचारियों की सुरक्षा को खतरे में देखते हुए तुरंत थाना चौकी नागपुर प्रभारी को पत्र भेजकर पुलिस सुरक्षा मांगी गई। पुलिस के आने के बाद ही टीम आगे की कार्रवाई पूरी कर सकी।
विज्ञापन

विभाग ने सरकारी काम में बाधा डालने और कर्मचारियों को धमकाने के आरोप में दोनों ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है। जनस्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता छोटू राम ने बताया कि जिले की सभी पंचायतों में असुरक्षित और अवैध कनेक्शनों को चिह्नित किया जा रहा है। जहां भी नियमों का उल्लंघन मिलेगा वहां इसी तरह सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें