फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा राज में दलितों और अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़े : बहबलपुरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। दलित शोषण मुक्ति मंच के आह्वान पर 20 दिसंबर को दिल्ली में संसद पर संविधान बचाओ-दलित अधिकार बचाओ कार्यक्रम में फतेहाबाद जिले से 200 से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे। संसद प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर दलित अधिकार मंच हरियाणा के संयोजक रामकुमार बहबलपुरिया के नेतृत्व में मंच सदस्यों ने मंगलवार को जिले के अनेक गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को संबोधित किया। इन्होंने गांव जाण्डली कलां, गोरखपुर, नहला व दहमण में सभाओं को संबोधित कर लोगों से इस प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बहबलपुरिया ने कहा कि 2014 में मोदी के सत्ता में आने के बाद से दलितों और अल्पसंख्यकों पर केवल हमले ही नहीं बढ़े हैं बल्कि बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा रचित संविधान में दिए गए उनके जनवादी अधिकारों का हनन करने की कोशिश जारी है। उन्होंने कहा कि दलितों के खिलाफ उत्पीड़न के रुप में हर 15 मिनट में दलितों के खिलाफ एक अपराध घटित होता है। दलितों के खिलाफ उत्पीड़न के मामलों में पिछले एक दशक में 66 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अगर राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रपट उठा कर देख लें तो दलितों पर हमलों और उत्पीड़न में जो 10 राज्य सबसे आगे हैं, उनमें से 7 में या तो भाजपा की सरकार है। इस अवसर पर धर्मपाल जाण्डली, प्यारा राम, रेशम सिंह सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें