फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापकों ने दीपावली पर स्कूल में दिया सौन्दर्यकरण को बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। राजकीय प्राथमिक पाठशाला धिड में एक दीपक शहीदों की याद में तथा एक पौधा विद्यालय में दिवाली के नाम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इ सकी अध्यक्षता मुख्य शिक्षक सेवा सिंह मुवाल ने की तथा मुख्य अतिथि के तौर पर सरपंच प्रतिनिधि पवन कुमार ने शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक अशोक कुमार गोदारा ने किया। अध्यापक रामनिवास जांगड़ा ने बच्चों व अभिभावकों को प्रदूषण रहित दिवाली मनाने की शपथ दिलाई तथा प्रदूषण से होने वाली बीमारी तथा नुकसान के बारे में बताया। अध्यापक सतीश कुमार सैनी ने दीपावली के त्योहार का विस्तार से महत्व की बताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सेवा सिंह मुवाल ने बताया कि विद्यालय में पौधरोपण का आयोजन किया तथा अध्यापक अशोक कुमार गोदारा ने अपने खुद के कंप्यूटर कराहा से ग्राउंड का लेवल किया ताकि बागवानी का सही प्रबंध हो सके व बच्चों के खेल ग्राउंड तैयार किए जा सके। सभी अध्यापकों ने मिलकर एक पार्क बनाया तथा 15 पौधे लगाकर स्कूल सौंदर्यीकरण को बढ़ावा दिया गया। सरपंच प्रतिनिधि पवन कुमार व मुख्याध्यापक सेवा सिंह ने अध्यापक अशोक कुमार की इस कार्य के लिए काफी सराहना की। इस कार्य में सभी अध्यापकों, बच्चों, एसएमसी तथा ग्राम पंचायत के सदस्यों ने सहयोग किया जिनका मुख्याध्यापक सेवा सिंह ने धन्यवाद किया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि पवन कुमार, स. नक्षत्र सिंह, पवित्र सिंह, एसएमसी प्रधान सुभाष चंद, ग्राम पंचायत मेंबर नानकचन्द, भगवानदास, खजान सिंह, परमजीत सिंह, स्कूल स्टाफ व बच्चे उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें