फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री रहते अटल जी का कार्यकाल गौरवाशाली रहा : वेद फूलां

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम रहते वाजपेयी का कार्यकाल गौरवशाली रहा : वेद फूलां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। स्थानीय ग्रीन पार्क में स्थित मंदिर में ग्रीन पार्क सोसायटी की ओर से सर्वदलीय सार्वजनिक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलोनीवासियों ने पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फूलां ने कहा कि भारत के राजनीतिक इतिहास में अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण व्यक्तित्व शिखर पुरुष के रूप में दर्ज है। इंदिरा गांधी के बाद लगातार तीन बार अपने नेतृत्व में पार्टी को जीत दिलाने का गौरव पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम है। पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलां ने बताया कि एक प्रधानमंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल इतना गौरवशाली रहा कि एक दशक के बाद भी उस कार्यकाल को न सिर्फ याद किया जाता है, बल्कि उस पर अमल भी किया जाता है। इसमें पोखरण परमाणु परीक्षण, आर्थिक नीतियों में दूरदर्शिता आदि शामिल हैं। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन दर्शन नागपाल, भाजपा नेता रामराज मेहता, डॉ. वीरेंद्र सिवाच, पूर्व बीडीपीओ व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सुधीर तनेजा, ग्रीन पार्क वेलफेयर सोसायटी के संरक्षक महेश शर्मा, सोसायटी अध्यक्ष रामकुमार मंगला, सचिव सुशील बंसल, जगदीश शर्मा, आईटी जिलाध्यक्ष कंवल चौधरी, शालू मेहता, लालचंद गेरा, राजपाल छान, मुलखराज चावला, मंजीत शर्मा, सतबीर जीतू, बनवारी लाल गहलोत, सुरेंद्र गहलोत, सहित भाजपा कार्यकर्ता व कॉलोनीवासियों ने स्वर्गीय अटल जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें