फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134 ए के विरोध में निजी स्कूलों ने किया स्कूल बंद का ऐलान, शुक्रवार से शनिवार तक रहेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
134 ए के विरोध में निजी स्कूलों ने स्कूल बंद का किया ऐलान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। निजी स्कूलों ने आरटीए एक्ट की धारा 134 ए को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। निजी स्कूल संचालकों ने शुक्रवार से शनिवार तक स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कुलभूषणा शर्मा ने वीरवार को एक प्रेसवार्ता को संबोधित करे हुए कहा कि प्रदेश सरकार के तहसीलदार से लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी भ्रष्टाचार के दम पर फर्जी आय प्रमाण पत्र बना रहे हैं, जिसके चलते गरीब बच्चों का हक मारकर लोग अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने का गलत प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सरकार अपने द्वारा तय नियमों का पालन करने में पूरी तरह से नाकाम रही है । शर्मा ने कहा कि लगभग चार वर्ष बीत गए हैं 134 ए के तहत निजी स्कूलों में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों का एक भी पैसे का भुगतान सरकार ने नहीं किया है। 134ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिला पाने के लिए सरकार द्वारा करवाई जा रही परीक्षा के दौरान भारी धांधली का अंदेशा है। सरकार के जिन अधिकारियों ने आय प्रमाण पत्र जारी किए हैं, उनके खिलाफ जांच होनी चाहिए क्योंकि इसमें भ्रष्टाचार हुआ है। इस अवसर पर बलदेव सैनी, धर्मपाल सैनी, गौरव भुटानी, रणधीर पूनिया, प्रदीप मड़िया सुरेश आर्य, मधु शर्मा, विनय वर्मा, संदीप कंबोज, ममता ठाकुर, सतपाल सिंगला, सतपाल कटारिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें