पंचनंद शोध संस्थान की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष बने खुराना
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। पंचनंद शोध संस्थान की स्थानीय इकाई का गठन किया गया जिसमें बलविंद्र खुराना को सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संस्थान की तरफ से मॉडल टाउन स्थित सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय केसी अरोड़ा ने बतौर मुख्य वक्ता भाग लिया। इसके अलावा कार्यक्रम में पंचनन्द अध्ययन केंद्र हिसार के अध्यक्ष व शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. जगबीर मलिक, उपाध्यक्ष जीसी बांसल व हिसार के सलाहकार केसी गोयल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ आए हुए अतिथियों ने मां भारती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके बाद संस्थान के प्रांतीय सह संयोजक डी पी वारने ने आए हुए अतिथियों का परिचय करवाते हुए उनका अभिनंदन किया। हिसार से आए शोध संस्थान के सलाहकार डा. एससी गोयल ने शोध केंद्र के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर शिक्षाविद् बीएल गोदारा, सिरसा केंद्र के रमेश हंस, हसला केे जिला प्रधान रामसिंह, ब्लॉक हसला प्रधान नरेश कुमार सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।
02एफटीबपी03 : पंचनंद शोध संस्थान की बैठक में पहुंचे बलविंद्र खुराना व बोर्ड चेयरमैन डा. जगबीर सिंह ।